1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 41 हजार से नीचे बंद हुआ सेंसेक्स, 2 दिन में 646 अंक की गिरावट

41 हजार से नीचे बंद हुआ सेंसेक्स, 2 दिन में 646 अंक की गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 28, 2020 04:27 pm IST,  Updated : Jan 28, 2020 04:27 pm IST

सेंसेक्स 188 अंक की गिरावट के बाद 40967 के स्तर पर बंद, दो दिन में सेंसेक्स 646 अंक टूटा

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market

मंगलवार के कारोबार में भी भारतीय शेयर बाजार गिरावट से उबर नहीं सके। आज के कारोबार में सेंसेक्स 188 अंक की गिरावट के बाद 40967 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 63 अंक की गिरावट के साथ 12056 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले दो दिनों के दौरान सेंसेक्स में 646 अंक की गिरावट देखने को मिली है। आज की गिरावट के लिए कमजोर विदेशी संकेत के साथ रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी मुख्य वजह रही।

चीन में कोरोना वायरस का असर बढ़ने की आशंका से मेटल सेक्टर में आज भी दबाव देखने को मिला। निफ्टी पर मेटल सेक्टर सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाला सेक्टर रहा। मेटल इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुआ। साथ ही सरकारी बैंकों में आज भी गिरावट जारी रही, इंडेक्स 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। सोमवार को हरे निशान में बंद होने वाला फार्मा सेक्टर आज अपनी बढ़त कायम नहीं रख सका। इंडेक्स मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। छोटे और मझौले शेयरों में आज गिरावट देखने को मिली। मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। 

सेंसेक्स में शामिल शेयरो में सबसे ज्यादा बढ़त एचडीएफसी में रही। मुनाफे में 4 गुना ग्रोथ दर्ज करने के बाद आज स्टॉक में खरीदारी देखने को मिली है। एचडीएफसी 1.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं उम्मीद से कमजोर नतीजों के बाद मारुति का शेयर करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.3 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा