1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स की टॉप दस में से चार कंपनियों का मार्केट कैप 32,394 करोड़ रुपए बढ़ा, एचडीएफसी बैंक को सबसे अधिक लाभ

सेंसेक्स की टॉप दस में से चार कंपनियों का मार्केट कैप 32,394 करोड़ रुपए बढ़ा, एचडीएफसी बैंक को सबसे अधिक लाभ

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 23, 2017 12:22 pm IST,  Updated : Apr 23, 2017 12:22 pm IST

बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के लिहाज से देश की 10 सबसे मूल्यवान भारतीय कंपनियों में चार का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह कुल मिलाकर 32,394.14 करोड़ रुपए बढ़ा।

सेंसेक्स की टॉप दस में से चार कंपनियों का मार्केट कैप 32,394 करोड़ रुपए बढ़ा, एचडीएफसी बैंक को सबसे अधिक लाभ- India TV Hindi
सेंसेक्स की टॉप दस में से चार कंपनियों का मार्केट कैप 32,394 करोड़ रुपए बढ़ा, एचडीएफसी बैंक को सबसे अधिक लाभ

नई दिल्ली। बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के लिहाज से देश की 10 सबसे मूल्यवान भारतीय कंपनियों में चार का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह कुल मिलाकर 32,394.14 करोड़ रुपए बढ़ा। सबसे अधिक लाभ में एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज आरआईएल रहीं।

आलोच्य सप्ताह में बाजार पूंजीकरण के लिहाज से सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में बदलाव होता रहा। शुक्रवार को बाजार बंद होने के समय बाजार पूंजीकरण के लिहाज से सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में टीसीएस पहले स्थान पर रही। शीर्ष दस कंपनियों में उसके बाद आरआईएल, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एचडीएफसी, ओएनजीसी, एसबीआई, इन्फोसिस, आईओसी व हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 14,709.01 करोड़ रुपए बढ़कर 3,83,549.03 करोड़ रुपए, रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 11509.72 करोड़ रुपए बढ़कर 4,55,105.33 करोड़ रुपए, एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 5,131.39 करोड़ रुपए बढ़कर 2,39,435.79 करोड़ रुपए हो गया। इसी तरह आलोच्य सप्ताह में आईओसी का बाजार पूंजीकरण 1,044.02 करोड़ रुपए बढ़कर 2,06,157.45 करोड़ रुपए हो गया।

बाकी छह कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण में इस दौरान कुल मिलाकर 29,117.26 करोड़ रुपए की गिरावट आई। एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 7,17.22 करोड़ रुपए घटकर 2,28,819.62 करोड़ रुपए, ओएनजीसी का बाजार पूंजीकरण 6,673.28 करोड़ रुपए घटकर 2,30,869.90 करोड़ रुपए, आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 6,559.59 करोड रुपए घटकर 3,33,263.45 करोड़ रुपए, एचयूएल का बाजार पूंजीकरण 3,657.76 करोड़ रुपए घटकर 1,96,133.36 करोड़ रुपए रह गया।

टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 3,280.76 करोड़ रुपए घटकर 4,55,405.31 करोड़ रुपए व इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 1,768.68 करोड़ रुपए घटकर 2,12,168.78 करोड़ रुपए पर आ गया। बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 96.15 अंक या 0.32 प्रतिशत और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 31.40 अंक या 0.34 प्रतिशत नीचे आया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा