1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेसेंक्‍स में भी आया 150 अंक से ज्‍यादा का उछाल, शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे हुआ मजबूत

सेसेंक्‍स में भी आया 150 अंक से ज्‍यादा का उछाल, शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे हुआ मजबूत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 16, 2018 12:17 pm IST,  Updated : Nov 16, 2018 12:17 pm IST

रुपए में सुधार और विदेशी निवेशकों की लिवाली बने रहने से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा चढ़ गया।

sensex- India TV Hindi
sensex Image Source : SENSEX

मुंबई। रुपए में सुधार और विदेशी निवेशकों की लिवाली बने रहने से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा चढ़ गया। ब्रोकरों के अनुसार एशियाई बाजारों के मिश्रित रुख और अमेरिका-चीन के बीच व्यापार विवाद सुलझने की उम्मीद से अमेरिकी बाजारों के सकारात्मक रुख का असर घरेलू बाजार पर दिखा है। 

बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 159.17 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुलकर 35,419.71 अंक पर चल रहा है। गुरुवार को इसमें 118.55 अंक की बढ़त देखी गई थी। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 41 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,657.70 अंक पर चल रहा है। आरंभिक आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को विदेशी निवेशकों ने 2,043.06 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। 

रुपया 10 पैसे मजबूत खुला

शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की मजबूती के साथ 71.87 पर खुला। मुद्रा कारोबारियों के अनुसार निर्यातकों और बैंकों के डॉलर की बिकवाली से रुपया को समर्थन मिला है। इसके अलावा अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर होने से भी रुपया मजबूत हुआ है।

विदेशी निवेश बढ़ने और घरेलू शेयर बाजारों के उच्च स्तर पर खुलने का असर भी रुपया पर पड़ा है। गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे की मजबूती के साथ 71.97 पर बंद हुआ था, जो दो महीने का उच्च स्तर था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा