1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Sensex ने लगाई शुरुआती कारोबार में 250 अंक की छलांग, Nifty निकला 13,550 के पार

Sensex ने लगाई शुरुआती कारोबार में 250 अंक की छलांग, Nifty निकला 13,550 के पार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 11, 2020 10:23 am IST,  Updated : Dec 11, 2020 10:23 am IST

सेंसेक्स में सबसे अधिक छह प्रतिशत की तेजी ओएनजीसी में हुई। इसके अलावा एसबीआई, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

Sensex jumps over 250 pts in early trade; Nifty tops 13,550- India TV Hindi
Sensex jumps over 250 pts in early trade; Nifty tops 13,550 Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्‍ली। विदेशी कोषों की आवक जारी रहने और रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी तथा आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 250 अंक से अधिक बढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स ने 46,212.53 के ऊपरी स्तर को छुआ और खबर लिखे जाने तक 249.43 अंक या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 46,209.31 पर था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 73.20 अंक या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 13,551.50 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक छह प्रतिशत की तेजी ओएनजीसी में हुई। इसके अलावा एसबीआई, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और नेस्ले इंडिया में गिरावट हुई।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 143.62 अंक या 0.31 प्रतिशत गिरकर 45,959.88 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50.80 अंक या 0.38 प्रतिशत गिरकर 13,478.30 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने गुरुवार को सकल आधार पर 2,259.98 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50.23 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा