1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. लगातार दूसरे दिन सेंसेक्स 130 अंक हुआ मजबूत, निफ्टी भी 45 अंक चढ़ा

लगातार दूसरे दिन सेंसेक्स 130 अंक हुआ मजबूत, निफ्टी भी 45 अंक चढ़ा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 02, 2019 06:01 pm IST,  Updated : Jul 02, 2019 06:01 pm IST

अधिक उतार-चढ़ाव भरे कारोबार 30 शेयरों वाला सूचकांक 129.98 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 39,816.48 अंक पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह 39,838.49 से 39,499.19 अंक के दायरे में रहा।

Sensex, Nifty close higher for 2nd day- India TV Hindi
Sensex, Nifty close higher for 2nd day Image Source : PTI

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और तेल, गैस, आईटी एवं वित्तीय कंपनियों के शेयरों की अगुवाई में बीएसई सेंसेक्स 130 अंक मजबूत हुआ। वहीं नेशनल स्‍टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी में भी करीब 45 अंक की तेजी आई। 

अधिक उतार-चढ़ाव भरे कारोबार 30 शेयरों वाला सूचकांक 129.98 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 39,816.48 अंक पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह 39,838.49 से 39,499.19 अंक के दायरे में रहा। 

एनएसई निफ्टी भी 44.70 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,910.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 11,917.45 अंत तक गया जबकि यह 11,814.70 अंक तक नीचे भी आया। 

सेंसेक्स के शेयरों में लाभ में रहने वाली प्रमुख कंपनियों में ओएनजीसी, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, मारुति, एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचयूएल, टेक महिंद्रा तथा एसबीआई शामिल हैं। इनमें 2.89 प्रतिशत तक की तेजी आई। 

वहीं दूसरी तरफ येस बैंक सर्वाधिक नुकसान में रहा और इसमें 7.60 प्रतिशत की गिरावट आयी। इस खबर के बाद कि कर्जदाता ने 1,200 करोड़ रुपये के कर्ज पर ब्याज भुगतान में चूक की है, निजी बैंक का शेयर टूटा। 

नुकसान में रहने वाले अन्य शेयरों में टाटा मोटर्स, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक, बजाज आटो, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक और हीरो मोटो कार्प शामिल हैं। इनमें 2.47 प्रतिशत तक की गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर शंघाई, हांगकांग, तोक्यो और सियोल में मिला-जुला रुख रहा। वहीं यूरोप के प्रमुख बाजार शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा