1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार पहुंचे नई ऊंचाई पर, सेंसेक्‍स ने छुआ 41,994 का सर्वकालिक उच्‍च स्‍तर

लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार पहुंचे नई ऊंचाई पर, सेंसेक्‍स ने छुआ 41,994 का सर्वकालिक उच्‍च स्‍तर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 14, 2020 05:58 pm IST,  Updated : Jan 14, 2020 05:58 pm IST

सेंसेक्स की कंपनियों में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर सबसे अधिक 2.15 प्रतिशत चढ़ गया। आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, नेस्ले, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, एचडीएफसी और टीसीएस के शेयर भी लाभ में रहे।

sensex and nifty at lifetime high- India TV Hindi
sensex and nifty at lifetime high Image Source :

नई दिल्‍ली। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे दिन मंगलवार को नई ऊंचाई पर बंद हुए। एचडीएफसी, आईटीसी, एक्सिस बैंक और टीसीएस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी के बीच बाजारों ने लाभ दर्ज किया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 41,994.26 अंक के दिन में कारोबार के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर तक गया। अंत में यह 92.94 अंक या 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 41,952.63 अंक पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स का नया उच्चस्तर है।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी कारोबार के दौरान एक समय अब तक के उच्चतम स्तर 12,374.25 पर पहुंच गया था। अंत में निफ्टी 32.75 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,362.30 अंक पर बंद हुआ। यह इसका नया उच्चस्तर है।

सेंसेक्स की कंपनियों में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर सबसे अधिक 2.15 प्रतिशत चढ़ गया। आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, नेस्ले, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, एचडीएफसी और टीसीएस के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक, एसबीआई, एलएंडटी, ओएनजीसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 3.85 प्रतिशत तक टूट गए।

चीन के शंघाई, हांगकांग के हैंग सेंग, जापान के निक्की और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में मिलाजुला रुख रहा। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार नीचे थे। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.30 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में दिन में कारोबार के दौरान रुपया 70.85 प्रति डॉलर पर चल रहा था जो पिछले दिन के बंद का ही स्तर था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा