1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. कांटे की टक्कर से शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 740 प्वाइंट लुढ़का, आडानी और रिलायंस के शेयर टूटे

कांटे की टक्कर से शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 740 प्वाइंट लुढ़का, आडानी और रिलायंस के शेयर टूटे

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Dec 18, 2017 09:22 am IST,  Updated : Dec 18, 2017 09:30 am IST

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 740 प्वाइंट लुढ़क गया है, हालांकि बाद में कुछ रिकवरी आई और फिलहाल सेंसेक्स 662 प्वाइंट घटकर 32,800 पर कारोबार कर रहा है

Sensex plunges - India TV Hindi
Sensex plunges 740 points in tough fight in Gujarat and Himachal Image Source : SENSEX PLUNGES

नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांटे की टक्कर से भारतीय शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 740 प्वाइंट लुढ़क गया है, हालांकि बाद में कुछ रिकवरी आई और फिलहाल सेंसेक्स 662 प्वाइंट घटकर 32,800 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 190 प्वाइंट की भारी गिरावट के साथ 10,142 पर कारोबार कर रहा है।

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा  के आज नतीजे आ रहे हैं और शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त दिखाई गई थी लेकिन रुझानों में कांटे की टक्कर है। ताजा रुझान मिलने तक गुजरात में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस 86-86 सीटों पर आगे चल रही हैं। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 27 और कांग्रेस को 20 सीटों पर आगे है। 

निफ्टी पर आज अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पोर्ट्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है, अडानी पोर्ट्स का शेयर 4.14 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 384 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में भी 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट है। फिलहाल रिलायंस इंडस्ट्री का शेयर 900 रुपए के भी नीचे आ गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा