1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. एग्जिट पोल के नतीजों से पहले बाजार में आई जोरदार तेजी, सेंसेक्स 537 अंक उछलकर 37,930 अंक पर हुआ बंद

एग्जिट पोल के नतीजों से पहले बाजार में आई जोरदार तेजी, सेंसेक्स 537 अंक उछलकर 37,930 अंक पर हुआ बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 17, 2019 05:30 pm IST,  Updated : May 17, 2019 05:30 pm IST

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 150.05 अंक अर्थात 1.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,407.15 अंक पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह 11,426.15 अंक से 11,259.85 अंक के दायरे में रहा।

Sensex soars 537 pts ahead of exit poll results- India TV Hindi
Sensex soars 537 pts ahead of exit poll results Image Source : SENSEX SOARS 537 PTS

मुंबई। बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 537 अंक उछलकर 37,930 से ऊपर पहुंच गया, जबकि नेशनल स्‍टॉक एक्सचेंज का निफ्टी फिर से 11,400 के स्तर को पार कर गया। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 537.29 अर्थात 1.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37,930.77 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 38,001.13 अंक के स्तर पर पहुंच गया था, जबकि नीचे यह 37,415.36 अंक तक चला गया था। 

इसी प्रकार, नेशनल स्‍टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 150.05 अंक अर्थात 1.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,407.15 अंक पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह 11,426.15 अंक से 11,259.85 अंक के दायरे में रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशक एक बार फ‍िर भारत में स्थिर और मजबूत सरकार बनने को लेकर आश्‍वस्‍त हैं, इसलिए उन्‍होंने जमकर खरीदारी की।

सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस तथा बजाज ऑटो के शेयर 6.09 प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुए। इसका कारण कंपनी का तिमाही वित्तीय परिणाम बेहतर रहना है। इसके अलावा हीरो मोटो कॉर्प, मारुति, कोटक बैंक, एचडीएफसी, एचयूएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोल इंडिया, एसबीआई, इंडसइंड बैंक तथा एशियन पेंट्स भी लाभ में रहे। इसमें 4.26 प्रतिशत तक की तेजी आई। 

दूसरी तरफ यस बैंक, वेदांता, इंफोसिस, एचसीएल टेक, सन फार्मा, टीसीएस और एनटीपीसी में 2.36 प्रतिशत तक की गिरावट आई। रविवार को आने वाले एग्जिट पोल के परिणाम आने से पहले निवेशकों ने बैंक तथा वाहन कंपनियों के शेयरों की लिवाली की जिससे बाजार को गति मिली।

दुनिया के अन्य प्रमुख बाजारों में जापान के शेयर बाजारों में तेजी रही। वहीं अमेरिका-चीन व्यापार टकराव के कारण चीन तथा दक्षिण कोरिया के बाजारों में गिरावट का रुख रहा। यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा