1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 49,642 करोड़ रुपए बढ़ा, एचडीएफसी बैंक को सबसे अधिक फायदा

सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 49,642 करोड़ रुपए बढ़ा, एचडीएफसी बैंक को सबसे अधिक फायदा

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 30, 2017 12:37 pm IST,  Updated : Apr 30, 2017 12:37 pm IST

सेंसेक्स की शीर्ष दस में से सात कंपनियों के मार्केट कैप में कुल मिलाकर 49,642.58 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ एचडीएफसी बैंक को मिला है।

सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 49,642 करोड़ रुपए बढ़ा, एचडीएफसी बैंक को सबसे अधिक फायदा- India TV Hindi
सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 49,642 करोड़ रुपए बढ़ा, एचडीएफसी बैंक को सबसे अधिक फायदा

अन्य कंपनियों में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 11,998.43 करोड़ रुपए बढ़कर 3,95,547.46 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। ओएनजीसी का बाजार पूंजीकरण 8,213.27 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 2,39,083.17 करोड़ रुपए रहा। वहीं आईओसी का बाजार मूल्यांकन 7,429.53 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 2,13,586.98 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 6,168.4 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ 2,02,301.76 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। जबकि एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 5,920.2 करोड़ रुपए बढ़कर 2,34,739.82 करोड़ रुपए पर पहंच गया।

समीक्षाधीन अवधि में आईटीसी के बाजार मूल्यांकन में 5,162.64 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ और यह 3,38,426.09 करोड़ रुपए रहा। वहीं एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 4,750.11 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 2,44,185.90 करोड़ रुपए रहा। इस रूख के उलट टीसीएस को सप्ताह के दौरान 7,704.38 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ और उसका बाजार पूंजीकरण 4,47,700.93 करोड़ रुपए पर आ गया। समीक्षाधीन अवधि में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 1,609.41 करोड़ रुपए घटकर 4,53,495.92 करोड़ रुपए पर आ गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा