1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शीर्ष 10 में 7 कंपनियों का एम-कैप 76,164 करोड़ रुपए कम हुआ, इस कंपनी को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

शीर्ष 10 में 7 कंपनियों का एम-कैप 76,164 करोड़ रुपए कम हुआ, इस कंपनी को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Nov 24, 2019 10:57 am IST,  Updated : Nov 24, 2019 10:57 am IST

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 76,164.3 करोड़ रुपए कम हो गया।

Seven of top-10 cos lose Rs 76,164 crore in m-cap; TCS worst hit- India TV Hindi
Seven of top-10 cos lose Rs 76,164 crore in m-cap; TCS worst hit

नयी दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 76,164.3 करोड़ रुपए कम हो गया। टीसीएस को सर्वाधिक नुकसान उठाना पड़ा। शीर्ष 10 कंपनियों में से सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और भारतीय स्टेट बैंक के बाजार पूंजीकरण में ही इस दौरान तेजी रही। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 39,118.6 करोड़ रुपए कम होकर 7,76,950.02 करोड़ रुपए पर आ गया।

इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 10,410.2 करोड़ रुपए गिरकर 2,99,602.51 करोड़ रुपए और इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 7,174.59 करोड़ रुपए कम होकर 2,95,174.92 करोड़ रुपए पर आ गया। इसी तरह, हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 7,154.7 करोड़ रुपए कम होकर 4,38,201.26 करोड़ रुपए, एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 7,033.72 करोड़ रुपए लुढ़ककर 6,92,671.21 करोड़ रुपए, आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 3,686.3 करोड़ रुपए कम होकर 3,04,304.16 करोड़ रुपए और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 1,586.19 करोड़ रुपए कम होकर 3,21,139.67 करोड़ रुपए रह गया।

इसके उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 48,874.91 करोड़ रुपए मजबूत होकर 9,80,287.54 करोड़ रुपए पहुंच गया। वहीं भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 6,381.1 करोड़ रुपए चढ़कर 2,93,753.59 करोड़ रुपए और एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 2,098.74 करोड़ रुपए बढ़कर 3,86,298.69 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर बनी रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस और भारतीय स्टेट बैक का स्थान रहा। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 2.72 अंक मजबूत हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा