1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. IT कंपनियों के शेयरों में गिरावट आने से सेंसेक्‍स 216 अंक टूटा, निफ्टी हुआ 11,914 पर बंद

IT कंपनियों के शेयरों में गिरावट आने से सेंसेक्‍स 216 अंक टूटा, निफ्टी हुआ 11,914 पर बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 22, 2019 04:42 pm IST,  Updated : Nov 22, 2019 04:42 pm IST

अमेरिकी कर्मचारियों के संरक्षण के लिए अमेरिका द्वारा कार्य वीजा जरूरतों में बदलाव की खबरें हैं। इन खबरों से आईटी शेयरों में गिरावट आई।

Sensex ends 216 pts lower; IT stocks fall- India TV Hindi
Sensex ends 216 pts lower; IT stocks fall Image Source : SENSEX ENDS 216 PTS LOWER

नई दिल्‍ली। इंफोसिस, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से शुक्रवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 216 अंक नीचे आ गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कमजोरी के रुख के साथ कारोबार के बाद अंत में 215.76 अंक या 0.53 प्रतिशत के नुकसान से 40,359.41 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 40,276.83 अंक के निचले स्तर तक गया और इसने 40,653.17 अंक का उच्चस्तर भी छुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 54 अंक या 0.45 प्रतिशत के नुकसान से 11,914.40 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस का शेयर सबसे अधिक 2.89 प्रतिशत टूटा। टीसीएस, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल और एचसीएल टेक के शेयर भी गिरावट के रुख के साथ बंद हुए।

वहीं दूसरी ओर टाटा स्टील का शेयर 3.74 प्रतिशत चढ़ गया। एनटीपीसी में 2.35 प्रतिशत, वेदांता में 2.27 प्रतिशत और ओएनजीसी में 2.18 प्रतिशत का लाभ रहा। अमेरिकी कर्मचारियों के संरक्षण के लिए अमेरिका द्वारा कार्य वीजा जरूरतों में बदलाव की खबरें हैं। इन खबरों से आईटी शेयरों में गिरावट आई।

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का तोक्यो तथा सियोल का कॉस्पी लाभ में रहे। वहीं चीन के शंघाई में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में चल रहे थे। इस बीच, अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया मामूली गिरावट के साथ 71.79 प्रति डॉलर पर चल रहा था। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.03 प्रतिशत के नुकसान से 63.95 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा