1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मजबूती, सेंसेक्‍स 138 अंक की उछाल के साथ खुला

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मजबूती, सेंसेक्‍स 138 अंक की उछाल के साथ खुला

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Sep 27, 2016 10:41 am IST,  Updated : Sep 27, 2016 10:41 am IST

शेयर बाजार आज पटरी पर लौटता दिखाई दे रहा है। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्‍स मंगलवार को सुबह 9.56 बजे 92.93 अंकों की मजबूती के साथ 28,387.21 पर

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मजबूती, सेंसेक्‍स 138 अंक की उछाल के साथ खुला- India TV Hindi
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मजबूती, सेंसेक्‍स 138 अंक की उछाल के साथ खुला

मुंबई। दो लगातार सत्रों में गिरावट का दौर देख चुके शेयर बाजार आज पटरी पर लौटता दिखाई दे रहा है। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्‍स मंगलवार को सुबह 9.56 बजे 92.93 अंकों की मजबूती के साथ 28,387.21 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 29.45 अंकों की बढ़त के साथ 8,752.50 पर कारोबार करते देखे गए। 10.30 बजे सेंसेक्‍स 34 अंकों की बढ़त के साथ 28,336 अंक पर कारोबार करता दिखा।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 78.74 अंकों की बढ़त के साथ 28,373.02 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 25.85 अंकों की बढ़त के साथ 8,748.90 पर खुला।

अन्य एशियाई बाजारों में मजबूती के रुख से यहां ताजा दौर की लिवाली का सिलसिला चला। पिछले दो सत्रों में 478.85 अंक का नुकसान दर्ज करने वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 138.46 अंक या 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 28,432.74 पर पहुंच गया। विभिन्न वर्गों के सूचकांक मसलन रीयल्टी, टिकाऊ उपभोक्ता सामान और स्वास्थ्य सेवा बढ़त में थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा