1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. ग्लोबल संकेतों से चांदी में रिकवरी, बिना किसी बदलाव के सोना 30,250 रुपए पर स्थिर

ग्लोबल संकेतों से चांदी में रिकवरी, बिना किसी बदलाव के सोना 30,250 रुपए पर स्थिर

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Oct 17, 2016 05:45 pm IST,  Updated : Oct 17, 2016 05:45 pm IST

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज Silver 50 रुपए सुधरकर 42,250 रुपए प्रति किग्रा हो गई। सोना बिना किसी बदलाव के 30,250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर हुआ बंद

ग्लोबल संकेतों से Silver में रिकवरी, बिना किसी बदलाव के सोना 30,250 रुपए पर स्थिर- India TV Hindi
ग्लोबल संकेतों से Silver में रिकवरी, बिना किसी बदलाव के सोना 30,250 रुपए पर स्थिर

नई दिल्ली। विदेशों में मजबूती के रूख और घरेलू हाजिर बाजार में कंज्यूमर इंडस्ट्रीज की मांग से चांदी (Silver) में बढ़त देखने को मिली। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज Silver 50 रुपए सुधरकर 42,250 रुपए प्रति किग्रा हो गई। दूसरी ओर विदेशों में मजबूती बावजूद घरेलू बाजार में मांग का ज्यादा समर्थन नहीं होने से सोने का भाव 30,250 रुपए प्रति किग्रा पर स्थिर रहा।

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि विदेशों में मजबूती के रूख के अलावा स्थानीय हाजिर बाजार में औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की उठान बढ़ने के कारण चांदी की कीमतों में सुधार दर्ज हुआ।

ग्लोबल बाजार में सोने की चाल

  • सिंगापुर में Silver के भाव 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 17.40 डॉलर प्रति औंस हो गए।
  • सोने का भाव 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,253.50 डॉलर प्रति औंस हो गए।

चांदी हुई 50 रुपए महंगी

  • Silver तैयार की कीमत 50 रुपए की तेजी के साथ 42,250 रुपए प्रति किग्रा।
  • साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 35 रुपए की तेजी के साथ 41,855 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई।
  • Silver सिक्कों की कीमत लिवाल 72,000 रुपए और बिकवाल 73,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर बंद हुए।
  • सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता की कीमत क्रमश: 30,250 रुपए और 30,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित बंद हुए।
  • पिछले दो दिनों के कारोबार में इसमें 150 रुपए की गिरावट आई थी।
  • गिन्नी के भाव भी 24,300 रुपए प्रति 8 ग्राम पर स्थिरता का रूख लिए बंद हुए।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा