Thursday, February 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. ग्लोबल संकेतों के कारण चांदी में 550 रुपए की भारी गिरावट, सोने की कीमतों में स्थिरता

ग्लोबल संकेतों के कारण चांदी में 550 रुपए की भारी गिरावट, सोने की कीमतों में स्थिरता

कमजोर वैश्विक रूख के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। चांदी 550 रुपए टूटकर कर बंद हुई।

Dharmender Chaudhary
Published : Apr 19, 2017 05:15 pm IST, Updated : Apr 19, 2017 05:46 pm IST
ग्लोबल संकेतों के कारण चांदी में 550 रुपए की भारी गिरावट, सोने की कीमतों में स्थिरता- India TV Paisa
ग्लोबल संकेतों के कारण चांदी में 550 रुपए की भारी गिरावट, सोने की कीमतों में स्थिरता

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रूख के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। इसकी कीमत 550 रुपए की भारी गिरावट के साथ 42,250 रुपए प्रति किग्रा रह गई। वहीं छिटपुट सौदों के कारण सोने की कीमत 29,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर बनी रही। हालांकि वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट आई है।

बाजार सूत्रों ने चांदी कीमतों में कमजोरी का कारण वैश्विक बाजारों में गिरावट के रूख के साथ घरेलू हाजिर बाजार में औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर मांग को बताया। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में चांदी की कीमत 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18.16 डॉलर प्रति औंस रह गई। वहीं सोने की कीमत 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,283.90 डॉलर प्रति औंस रह गई।

राष्ट्रीय राजधानी में चांदी तैयार बिकवाली दवाब में रहा। इसकी कीमत 550 रुपए की गिरावट के साथ 42,250 रुपए प्रति किलो रह गई। वहीं चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 425 रुपए की गिरावट के साथ 41,830 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। हालांकि, चांदी सिक्कों की कीमत लिवाल 72,000 रुपए और बिकवाल 73,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर अपरिवर्तित बने रहे।

दूसरी ओर सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता की कीमत क्रमश: 29,900 और 29,750 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिरता का रूख लिए बंद हुए। यह लगातार दूसरा दिन है जब सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ हो। गिन्नी के भाव भी 24,500 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिरता का रूख लिए अपरिवर्तित बने रहे।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement