1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में गिरावट, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 90 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 23 अंक फिसला

शेयर बाजार में गिरावट, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 90 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 23 अंक फिसला

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 16, 2021 11:48 am IST,  Updated : Jun 16, 2021 11:48 am IST

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के नीतिगत नतीजों से पहले सेंसेक्स कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स 90 अंक से ज्यादा गिर गया।

शेयर बाजार में गिरावट,...- India TV Hindi
शेयर बाजार में गिरावट, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 90 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 23 अंक फिसला Image Source : AP

मुंबई। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के नीतिगत नतीजों से पहले सेंसेक्स कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स 90 अंक से ज्यादा गिर गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 90.5 अंक या 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 52,682.55 पर था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 23.55 अंक या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,845.70 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की गिरावट पावरग्रिड में हुई। इसके अलावा डॉ रेड्डीज, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक भी लाल निशान में थे। दूसरी ओर ओएनजीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टीसीएस और इंफोसिस बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। पिछले सत्र में, बीएसई सेंसेक्स 221.52 अंक या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 52,773.05 के नए शिखर पर पहुंच गया था।

इसी तरह निफ्टी 57.40 अंक या 0.36 प्रतिशत बढ़कर 15,869.25 के नए उच्च स्तर पर बंद हुआ। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 633.69 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.95 फीसदी बढ़कर 74.69 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

पढें-  Aadhaar के बिना हो जाएंगे ये काम, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जरूरत को किया खत्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा