1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शुरुआती गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स में मामूली बढ़त, निफ्टी 17,700 के नीचे पहुंचा

शुरुआती गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स में मामूली बढ़त, निफ्टी 17,700 के नीचे पहुंचा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 30, 2021 01:10 pm IST,  Updated : Sep 30, 2021 01:10 pm IST

सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज को करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इसके बाद पावरग्रिड, कोटक बैंक, मारुति, बजाज ऑटो और एक्सिस बैंक का स्थान रहा।

शुरुआती गिरावट के बाद...- India TV Hindi
शुरुआती गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स में मामूली बढ़त, निफ्टी 17,700 के नीचे पहुंचा  Image Source : AP

मुंबई। विदेशी कोषों के निरंतर बहिर्वाह के बीच और रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक एवं आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों के फिसलने के साथ सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 150 अंक से अधिक गिर गया। हालांकि बाद में बाजार में रिकवरी देखने को मिली। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 178.60 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,234.67 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 49.15 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,662.15 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज को करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इसके बाद पावरग्रिड, कोटक बैंक, मारुति, बजाज ऑटो और एक्सिस बैंक का स्थान रहा। दूसरी ओर, डॉ रेड्डीज, टाटा स्टील, एलएंडटी, एनटीपीसी, भारती एयरटेल और एचयूएल के शेयर लाभ पाने वाले शेयरों में शामिल थे। पिछले सत्र में 30 शेयरों वाला सूचकांक 254.33 अंक या 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,413.27 पर और निफ्टी 37.30 अंक या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,711.30 पर बंद हुआ था।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने बुधवार को 1,896.02 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की। एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारों में शंघाई और सियोल लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि हांगकांग और टोक्यो मध्य सत्र के सौदों में नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत गिरकर 77.88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा