1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market : शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा गिरा

Stock Market : शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा गिरा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 20, 2021 12:36 pm IST,  Updated : Oct 20, 2021 12:36 pm IST

पिछले सत्र में, 30 शेयरों वाला सूचकांक 49.54 अंक या 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,716.05 पर और निफ्टी 58.30 अंक या 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,418.75 पर बंद हुआ था।

Stock Market : शेयर बाजार में...- India TV Hindi
Stock Market : शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा गिरा

मुंबई। बीते कुछ दिनों से चढ़ रहे शेयर बाजार में तेजी के बाद आज बाजार में बिकवाली का दबाव दिख रहा है। टीसीएस, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक के शेयरों में नुकसान वजह से सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक गिर गया। फिलहाल दोपहर 12.30 बजे सेंसेक्स 277.30 की तेजी के साथ 61,438.75 पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह निफ्टी 98.30 अंकों की गिरावट के साथ 18,320.45 पर ट्रेड कर रहा है। 

सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस को दो प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इसके बाद इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज ऑटो, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक का स्थान रहा। दूसरी ओर, नेस्ले इंडिया, एचयूएल, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स और एचसीएल टेक के शेयर लाभ पाने वालों में शामिल थे। पिछले सत्र में, 30 शेयरों वाला सूचकांक 49.54 अंक या 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,716.05 पर और निफ्टी 58.30 अंक या 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,418.75 पर बंद हुआ था। 

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने मंगलवार को 505.79 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की। बाजार के जानकारों के मुताबिक निवेशक हर चरम पर मुनाफावसूली कर रहे हैं, जिससे बाजार में अस्थिरता बढ़ रही है। एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारों में हांगकांग, शंघाई और टोक्यो मध्य सत्र सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि सियोल नुकसान में चल रहा था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.52 प्रतिशत गिरकर 84.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा