1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. रिकॉर्ड स्तर पर शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17,200 के करीब

रिकॉर्ड स्तर पर शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17,200 के करीब

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 01, 2021 11:44 am IST,  Updated : Sep 01, 2021 11:44 am IST

सेंसेक्स में सबसे अधिक चार प्रतिशत की बढ़त एक्सिस बैंक में हुई। इसके अलावा एशियन पेंट्स, एलएंडटी, बजाज ऑटो, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया और अल्ट्राटेक सीमेंट भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

शुरुआती कारोबार में...- India TV Hindi
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा Image Source : AP

मुंबई। मजबूत जीडीपी आंकड़ों और विदेशी कोषों की तेज आवक के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक चढ़कर नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी भी 17,194.35 के अपने सर्वकालिक उच्च पर पहुंच गया। इस दौरान सेंसेक्स 57,783.34 के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छूने के बाद खबर लिखे जाने तक 205.86 अंक या 0.36 प्रतिशत चढ़कर 57,758.25 पर था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 56.55 अंक या 0.33 प्रतिशत बढ़कर 17,188.75 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक चार प्रतिशत की बढ़त एक्सिस बैंक में हुई। इसके अलावा एशियन पेंट्स, एलएंडटी, बजाज ऑटो, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया और अल्ट्राटेक सीमेंट भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर टाटा स्टील, एचडीएफसी, मारुति और बजाज फिनसर्व में गिरावट हुई। पिछले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 662.63 अंक या 1.16 प्रतिशत बढ़कर 57,552.39 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 201.15 अंक या 1.19 प्रतिशत बढ़कर 17,132.20 पर पहुंच गया था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 3,881.16 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत बढ़कर 72.08 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा