1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 220 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,850 के पार

शेयर बाजार में तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 220 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,850 के पार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 15, 2021 11:40 am IST,  Updated : Jun 15, 2021 11:40 am IST

एचडीएफसी, इंफोसिस, टीसीएस और रिलायंस जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 220 अंक से अधिक चढ़ गया।

शेयर बाजार में तेजी,...- India TV Hindi
शेयर बाजार में तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 220 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,850 के पार

मुंबई। एचडीएफसी, इंफोसिस, टीसीएस और रिलायंस जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 220 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 220.67 अंक या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 52,772.20 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 62.35 अंक या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 15,874.20 पर पहुंच गया। 

पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

सुबह के कारोबार में सेंसेक्स के सभी घटक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स में सबसे अधिक 1.5 प्रतिशत की तेजी एशियन पेंट्स में थी। इसके बाद बढ़ने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल और कोटक बैंक का स्थान था। पिछले सत्र में सेंसेक्स 76.77 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 52,551.53 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ था। 

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

एनएसई निफ्टी 12.50 अंक या 0.08 प्रतिशत बढ़कर 15,811.85 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 503.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.25 फीसदी बढ़कर 73.04 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा