1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ा, icici बैंक में पांच प्रतिशत का उछाल

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ा, icici बैंक में पांच प्रतिशत का उछाल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 26, 2021 12:20 pm IST,  Updated : Apr 26, 2021 12:20 pm IST

सेंसेक्स में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 600 अंक से अधिक का उछाल देखने को मिला और आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा कोटक बैंक के शेयरों में बढ़त हुई।

शेयर बाजार में तेजी,...- India TV Hindi
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ा, आईसीआईसीआई बैंक में पांच प्रतिशत का उछाल  Image Source : AP

मुंबई। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 600 अंक से अधिक का उछाल देखने को मिला और आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा कोटक बैंक के शेयरों में बढ़त हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 641.35 अंक या 1.34 प्रतिशत बढ़कर 48,519.80 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 178.90 अंक या 1.25 प्रतिशत उछलकर 14,520.25 पर पहुंच गया। 

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

सेंसेक्स में सबसे अधिक पांच प्रतिशत की तेजी आईसीआईसीआई बैंक में हुई। बैंक ने शनिवार को अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की थी। इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, ओएनजीसी, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक और बजाज फाइनेंस भी मुनाफे में थे। दूसरी ओर एचसीएल टेक, पावरग्रिड, सन फार्मा और टेक महिंद्रा में गिरावट देखने को मिली। पिछले सत्र में सेंसेक्स 202.22 अंक या 0.42 प्रतिशत गिरकर 47,878.45 पर और निफ्टी 64.80 अंक या 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,341.35 पर बंद हुआ था। 

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

पढें-  Aadhaar के बिना हो जाएंगे ये काम, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जरूरत को किया खत्म

शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को सकल आधार पर 1,360.76 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सियोल में दोपहर के कारोबार के दौरान तेजी थी। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.15 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा