1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शुरुआती कारोबार में 700 अंक लुढ़कने के बाद संभला बाजार, निफ्टी में भी भारी गिरावट

शुरुआती कारोबार में 700 अंक लुढ़कने के बाद संभला बाजार, निफ्टी में भी भारी गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 23, 2021 12:17 pm IST,  Updated : Nov 23, 2021 12:17 pm IST

शुरुआती कारोबार में 57,718.34 के निचले स्तर को छूने के बाद, 30-शेयर वाला सूचकांक 264.20 अंक या 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,201.69 पर आ गया।

शुरुआती कारोबार में 700...- India TV Hindi
शुरुआती कारोबार में 700 अंक लुढ़कने के बाद संभला बाजार, निफ्टी में भी भारी गिरावट

Highlights

  • सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 700 अंक से अधिक गिरा
  • टाटा स्टील, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस और आईटीसी के शेयर ऊपर चढ़े
  • ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत गिरकर 79.34 डॉलर प्रति बैरल पर

मुंबई। सोमवार को 1100 अंकों की भारी गिरावट के बाद मंगलवार को भी बाजार खुलते ही धराशाही हो गया। विदेशी फंडों के लगातार बाहर निकलने तथा प्रमुख कंपनियों इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर गिरने के बीच सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 700 अंक से अधिक गिर गया। हालांकि एक घंटे के बाद बाजार में रिकवरी दिखाई दी। फिलहाल बाजार कल बंद हुए स्तर के आसपास ही ट्रेड कर रहा है। 

शुरुआती कारोबार में 57,718.34 के निचले स्तर को छूने के बाद, 30-शेयर वाला सूचकांक 264.20 अंक या 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,201.69 पर आ गया। इसी तरह निफ्टी 89.05 अंक या 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 17,327.50 पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में यह 17,216.10 तक गिर गया था। सेंसेक्स पैक में सबसे अधिक शेयर इंफोसिस के गिरे, जिसके शेयर में लगभग दो प्रतिशत की गिरावट आई, इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, बजाज ऑटो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस का स्थान रहा। 

दूसरी ओर, टाटा स्टील, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस और आईटीसी के शेयर ऊपर चढ़े। पिछले सत्र में सेंसेक्स 1,170.12 अंक या 1.96 प्रतिशत गिरकर 58,465.89 पर और निफ्टी 348.25 अंक या 1.96 प्रतिशत गिरकर 17,416.55 पर बंद हुआ था। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे, क्योंकि उन्होंने शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को 3,438.76 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

एशिया में अन्य जगहों की बात करें तो, हांगकांग और सियोल के शेयर बाजार मध्य सत्र में घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई और टोक्यो के शेयर बाजार अच्छा कारोबार कर रहे थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत गिरकर 79.34 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा