1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शुरुआती कारोबार में चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 300 अंक से अधिक की तेजी, निफ्टी 18,200 के पार

शुरुआती कारोबार में चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 300 अंक से अधिक की तेजी, निफ्टी 18,200 के पार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 26, 2021 11:25 am IST,  Updated : Oct 26, 2021 11:25 am IST

पिछले सत्र में 30 शेयरों वाला सूचकांक 145.43 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 60,967.05 पर और निफ्टी 10.50 अंक या 0.06 प्रतिशत बढ़कर 18,125.40 पर बंद हुआ था।

शुरुआती कारोबार में...- India TV Hindi
शुरुआती कारोबार में चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 300 अंक से अधिक की तेजी, निफ्टी 18,200 के पार Image Source : STOCK MARKET

मुंबई। मजबूत तिमाही नतीजों और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और टेक महिंद्रा जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 318.7 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 61,285.75 पर कारोबार कर रहा था। 

दूसरी ओर निफ्टी 93.75 अंक या 0.52 फीसदी बढ़कर 18,219.15 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक छह प्रतिशत की बढ़त टेक महिंद्रा में हुई। इसके अलावा भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, एलएंडटी, आईटीसी और एसबीआई भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, एचयूएल और डॉ रेड्डीज में गिरावट हुई। 

पिछले सत्र में 30 शेयरों वाला सूचकांक 145.43 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 60,967.05 पर और निफ्टी 10.50 अंक या 0.06 प्रतिशत बढ़कर 18,125.40 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 2,459.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.15 फीसदी बढ़कर 85.30 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

पढें-  Aadhaar के बिना हो जाएंगे ये काम, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जरूरत को किया खत्म

पढें-  बैंक के OTP के नाम हो रहा है फ्रॉड, खाली हो सकता है अकाउंट, ऐसे रहे सावधान

पढें-  SBI में सिर्फ आधार की मदद से घर बैठे खोलें अकाउंट, ये रहा पूरा प्रोसेस

पढें-  Amazon के नए 'लोगो' में दिखाई दी हिटलर की झलक, हुई फजीहत तो किया बदलाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा