1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 14,500 के पार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 14,500 के पार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 27, 2021 01:30 pm IST,  Updated : Apr 27, 2021 01:30 pm IST

एशियाई बाजारों में नकारात्मक रुख के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 150 अंक से अधिक चढ़ा।

शुरुआती कारोबार में...- India TV Hindi
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 14,500 के पार  Image Source : AP

मुंबई। एशियाई बाजारों में नकारात्मक रुख के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 150 अंक से अधिक चढ़ा। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक 155.63 अंक या 0.32 प्रतिशत बढ़कर 48,542.14 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 49.80 अंक या 0.34 प्रतिशत बढ़कर 14,534.80 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी रिलायंस इंडस्ट्रीज में रही। इसके अलावा पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, भारती एयरटेल, डॉ रेड्डीज और एचडीएफसी बैंक भी मुनाफे में रहे। दूसरी ओर एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, एचडीएफसी, टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया और एचसीएल टेक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 508.06 अंक या 1.06 प्रतिशत बढ़कर 48,386.51 अंक पर और निफ्टी 143.65 अंक या एक प्रतिशत बढ़कर 14,485 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को सकल आधार पर 1,111.89 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सियोल में गिरावट का रुख था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.55 प्रतिशत बढ़कर 65.39 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

पढें-  Aadhaar के बिना हो जाएंगे ये काम, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जरूरत को किया खत्म

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा