1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार की रिकॉर्ड शुरुआत, सेंसेक्स पहली बार 57,000 के पार, निफ्टी 17,000 के करीब

शेयर बाजार की रिकॉर्ड शुरुआत, सेंसेक्स पहली बार 57,000 के पार, निफ्टी 17,000 के करीब

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 31, 2021 10:43 am IST,  Updated : Aug 31, 2021 10:43 am IST

सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत से अधिक की तेजी भारती एयरटेल में हुई। इसके अलावा एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस और एशियन पेंट्स बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

शेयर बाजार की रिकॉर्ड...- India TV Hindi
शेयर बाजार की रिकॉर्ड शुरुआत, सेंसेक्स पहली बार 57,000 के पार, निफ्टी 17,000 के करीब

मुंबई। विदेशी कोषों की ताजा आवक के बीच इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस जैसे बड़े शेयरों में उछाल के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स ने मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान पहली बार 57,000 के आंकड़े को पार किया, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 17,000 के करीब कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक सर्वकालिक उच्च स्तर 57,124.78 को छूने के बाद खबर लिखे जाने तक 115.53 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 57,005.29 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 24.15 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 16,955.20 पर पहुंच गया।

पढ़ें- पेटीएम से पेमेंट करना पड़ेगा महंगा, कंपनी ने थोपा एक्स्ट्रा चार्ज

पढ़ें- अब गैर रजिस्टर मोबाइल नंबर पर भी आएगा आधार OTP, UIDAI ने बताई पूरी प्रक्रिया

सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत से अधिक की तेजी भारती एयरटेल में हुई। इसके अलावा एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस और एशियन पेंट्स बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एमएंडएम, इंडसइंड बैंक, एसबीआई और रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट देखने को मिली। पिछले सत्र में बीएसई सूचकांक 765.04 अंक या 1.36 प्रतिशत बढ़कर 56,889.76 पर और निफ्टी 225.85 अंक या 1.35 प्रतिशत बढ़कर 16,931.05 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

पढ़ें- किसानों के खाते में आएंगे 36000 रुपये, आज ही रजिस्ट्रेशन कर फ्री में उठाएं मानधन योजना का फायदा

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,202.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.53 फीसदी गिरकर 71.85 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा