1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, TCS और इंडसइंड बैंक के नतीजों पर बाजार की नजर

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, TCS और इंडसइंड बैंक के नतीजों पर बाजार की नजर

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jan 11, 2018 09:34 am IST,  Updated : Jan 11, 2018 09:34 am IST

आज आईटी सेक्टर की सबसे बड़ी और देश की दूसरी बड़ी कंपनी टीसीएस के दिसंबर तिमाही नतीजे घोषित होंगे

Stock market - India TV Hindi
Stock market opens flat before TCS and Indusind bank results

नई दिल्ली। बुधवार को रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने सपाट शुरुआत की है, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 34,450 और निफ्टी 10,625 के करीब कारोबार करता हुआ देखा गया है। बुधवार को सेंसेक्स ने 34,565.63 और निफ्टी ने 10,659.15 की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर आज रियलिटी, आईटी और पीएसयू बैंक इंडेक्स में बढ़त देखी जा रही है। निफ्टी की 50 कंपनियों में से 19 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है और 31 कंपनियों के शेयर लाल निशान के साथ करोबार कर रहे हैं।

कौन शेयर बढ़ा और कौन घटा?

बढ़ने वाली कंपनियों में सबसे आगे इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, हिंडाल्को, ओएनजीसी, एचडीएफसी, लुपिन और मारुति हैं। जिन कंपनियों के शेयरों में गिरावट है उनमें सबसे आगे विप्रो, कोल इंडिया, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, बजाज फाइनेंस और सिप्ला हैं।

​आज आने वाले नतीजे

इस बीच बाजार की नजर आज आने वाले तिमाही नतीजों पर भी टिकी हुई है, आज आईटी सेक्टर की सबसे बड़ी और देश की दूसरी बड़ी कंपनी टीसीएस के दिसंबर तिमाही नतीजे घोषित होंगे, इसके अलावा आज इंडसइंड बैंक और बजाज कार्पोरेशन के नतीजे भी घोषित होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा