1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Wipro का Q4 मुनाफा 6% गिरकर 2345 करोड़ रुपये, आय में 4.7% की बढ़त

Wipro का Q4 मुनाफा 6% गिरकर 2345 करोड़ रुपये, आय में 4.7% की बढ़त

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 15, 2020 05:27 pm IST,  Updated : Apr 15, 2020 05:27 pm IST

कंपनी ने कोरोना की वजह से जारी अनिश्चितता को देखते हुए जून तिमाही के लिए आय का अनुमान नही दिया

Wipro- India TV Hindi
Wipro

नई दिल्ली। आईटी कंपनी विप्रो ने बुधवार को मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के मुताबिक तिमाही के दौरान मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 6 फीसदी गिरकर 2345 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 2494 करोड़ रुपये का फायदा हुआ था।

तिमाही के दौरान कंपनी की आय पिछले साल के मुकाबले 4.7 फीसदी बढ़कर 15711 करोड़ रुपये रही है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी की आय 15006 करोड़ रुपये थी। वहीं पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी के ऑपरेटिंग मार्जिन 0.8 फीसदी घटकर 17.6 फीसदी के स्तर पर रहे हैं।

कंपनी ने कहा है कि मार्च नतीजों में कोरोना संकट का असर देखने को मिला है। कंपनी के मुताबिक अप्रैल से जून तिमाही में कंपनी के कारोबार पर कोरोना संकट का असर दिखेगा। कंपनी ने कहा कि वायरस पर अनिश्चितता की वजह से कंपनी जून आय के लिए कोई अनुमान नही दे रही है। इसके साथ ही कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान नहीं किया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा