1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. यस बैंक ने एफपीओ से पहले एंकर निवेशकों से 4,500 करोड़ रुपये जुटाए

यस बैंक ने एफपीओ से पहले एंकर निवेशकों से 4,500 करोड़ रुपये जुटाए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 14, 2020 10:27 pm IST,  Updated : Jul 14, 2020 10:27 pm IST

यस बैंक का एफपीओ 15 जुलाई को खुलकर 17 जुलाई को बंद होगा

yes bank- India TV Hindi
yes bank Image Source : PTI

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र के यस बैंक ने अपने एफपीओ से पहले मंगलवार को एंकर निवेशकों से 4,500 करोड़ रुपये जुटाए। निवेश बैंकिंग सूत्रों ने बताया कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) सहित विभिन्न निवेशकों को एंकर निवेशकों के हिस्से के तहत 12 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर शेयर आवंटित किए गए है। इन निवेशकों में अमेरिका स्थित एसेट मैनेजर Tilden Park, सिंगापुर स्थित फंड मैनेजमेंट कंपनी Amansa Capital और यूके स्थित फंड मैनेजमेंट फर्म Jupiter Fund शामिल है। इसके अलावा जिन निवेशकों ने निवेश किया है उसमें Elara Capital, RBL Bank, Leyland Finance , HDFC Life insurance और ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड शामिल हैं।

बैंक का एफपीओ बुधवार को खुल रहा है। यस बैंक के एफपीओ के लिए मूल्य दायरा 12-13 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एफपीओ 15 जुलाई को खुलकर 17 जुलाई को बंद होगा। यस बैंक अपनी वृद्धि और विस्तार के लिए पर्याप्त पूंजी सुनिश्चित करना चाहता है। इस निर्गम के जरिये उसका 15,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा