1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 7 September, 2026 Stock Market Highlights: आईटी स्टॉक्स में भारी गिरावट, लाल निशान में बंद हुआ बाजार

7 September, 2026 Stock Market Highlights: आईटी स्टॉक्स में भारी गिरावट, लाल निशान में बंद हुआ बाजार

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 07, 2026 03:57 pm IST,  Updated : Sep 07, 2026 03:57 pm IST

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 7 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए और बाकी की सभी 23 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

sensex, nifty 50, infosys, larsen and toubro, bajaj finance- India TV Hindi
शेयर बाजार में गिरावट जारी Image Source : PTI

7 September, 2026 Stock Market Highlights: सोमवार को एक बार फिर घरेलू शेयर बाजार ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार बंद किया। हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में आईटी स्टॉक्स में भारी गिरावट देखने को मिली। आज इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस और एचसीएल टेक के शेयर बड़े नुकसान के साथ बंद हुए। बताते चलें कि बाजार ने आज गिरावट के साथ ही कारोबार शुरू किया था।

382 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 382.62 अंकों (0.50 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 76,132.81 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 118.55 अंकों (0.50 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 23,779.15 अंकों पर बंद हुआ।

निफ्टी की 50 में से 37 कंपनियों के शेयरों में गिरावट

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 7 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 23 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 13 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 37 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

3.81 प्रतिशत टूटकर बंद हुआ इन्फोसिस

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि, देश की प्रमुख कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन एंड टुब्रो का शेयर आज सबसे ज्यादा 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

सोमवार को बढ़त लेकर बंद हुए सेंसेक्स के ये स्टॉक्स

सेंसेक्स के बाकी शेयरों में आज भारती एयरटेल के शेयर 0.60 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.47 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.36 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.35 प्रतिशत, इंडिगो 0.10 प्रतिशत और सन फार्मा के शेयर 0.04 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए।

लाल निशान में बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी ओर, सोमवार को टेक महिंद्रा के शेयर 1.96 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.85 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.57 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.41 प्रतिशत, टीसीएस 1.28 प्रतिशत, ट्रेंट 1.16 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.13 प्रतिशत, एसबीआई 1.09 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.05 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.95 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.93 प्रतिशत, एटरनल 0.82 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.60 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.45 प्रतिशत, टाइटन 0.42 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.41 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.33 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.18 प्रतिशत, बीईएल 0.17 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.16 प्रतिशत, आईटीसी 0.13 प्रतिशत और बजाज फाइनेंस के शेयर 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

ये भी पढ़ें

एयर इंडिया को सुरक्षा पर खास ध्यान देने की जरूरत, एन.चंद्रशेखरन बोले- लोगों का भरोसा हासिल करना बहुत जरूरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा