1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. आज ही आज डूब गए 8.90 लाख करोड़ रुपये, नहीं खत्म हो रहा शेयर बाजार निवेशकों का दुख

आज ही आज डूब गए 8.90 लाख करोड़ रुपये, नहीं खत्म हो रहा शेयर बाजार निवेशकों का दुख

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 07, 2024 04:58 pm IST,  Updated : Oct 07, 2024 04:58 pm IST

शेयर बाजार में आज दर्ज की गई गिरावट की वजह से निवेशकों के 8,90,153.84 करोड़ रुपये डूब गए। पिछले हफ्ते शुक्रवार को सेंसेक्स 808.65 अंक टूटकर 81,688.45 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 50 भी 200.25 अंक टूटकर 25,049.85 अंकों पर बंद हुआ था।

निवेशकों के 8,90,153.84 करोड़ रुपये डूबे- India TV Hindi
निवेशकों के 8,90,153.84 करोड़ रुपये डूबे Image Source : FREEPIK

घरेलू बाजार में शुक्रवार, 20 सितंबर से शुरू हुए गिरावट का दौर लगातार जारी है। बाजार में आज लगातार छठें दिन भी गिरावट देखने को मिली। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 638.45 अंकों की गिरावट के साथ 81,050.00 अंकों पर बंद हुआ तो वहीं दूसरी ओर निफ्टी 50 भी 218.85 अंकों की गिरावट के साथ 24,795.75 अंकों पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर नुकसान में और सिर्फ 7 कंपनियों के शेयर फायदे में रहे। इसी तरह निफ्टी 50 की भी 50 में से 40 कंपनियों के शेयर लाल निशान में और 10 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए।

सिर्फ आज की गिरावट में निवेशकों के 8,90,153.84 करोड़ रुपये डूबे

शेयर बाजार में आज दर्ज की गई गिरावट की वजह से निवेशकों के 8,90,153.84 करोड़ रुपये डूब गए। पिछले हफ्ते शुक्रवार को सेंसेक्स 808.65 अंक टूटकर 81,688.45 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 50 भी 200.25 अंक टूटकर 25,049.85 अंकों पर बंद हुआ था। शुक्रवार की गिरावट के बाद बीएसई पर लिस्ट कंपनियों का मार्केट कैप 4,60,89,598.54 करोड़ रुपये हो गया था। जबकि आज के कारोबार के बाद बीएसई पर लिस्ट कंपनियों का मार्केट कैप 8,90,153.84 करोड़ रुपये घटकर 4,51,99,444.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

26 सितंबर के बाद से सेंसेक्स में 4786 अंकों की दर्ज की जा चुकी है गिरावट

शेयर बाजार निवेशकों को काफी बुरे समय का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार, 26 सितंबर को सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों अपने लाइफटाइम हाई पर बंद हुए थे। उस दिन सेंसेक्स 85,836.12 अंकों पर और निफ्टी 26,216.05 अंकों के लेवल पर बंद हुआ था। उस दिन से लेकर आज तक सेंसेक्स में 4786.12 अंकों और निफ्टी 50 में 1420.30 अंकों की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। बताते चलें कि रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद कई एक्सपर्ट्स ने बाजार में शार्प करेक्शन आने का अनुमान जताया था, जो सही निकला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा