1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. लगातार All Time High बनाने के बाद आज बाजार ने की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी की ऐसी हो सकती है चाल?

लगातार All Time High बनाने के बाद आज बाजार ने की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी की ऐसी हो सकती है चाल?

 Published : Jul 05, 2023 09:38 am IST,  Updated : Jul 05, 2023 09:39 am IST

Share Market News: चार जुलाई को सेंसेक्स अबतक के उच्चतम स्तर 65,479.05 अंक पर बंद। कारोबार के दौरान रिकॉर्ड 65,672.97 अंक तक गया। तीन जुलाई को सेंसेक्स पहली बार 65,000 अंक के पार पहुंचा था।

Sensex and Nifty- India TV Hindi
Sensex and Nifty Image Source : FILE

Sensex and Nifty: लगातार ऑल टाइम हाई बनाने के बाद आज बाजार में सपाट शुरुआत देखने को मिली है। सेंसेक्स 70 अंकों की उछाल के साथ 65,549 पर तथा निफ्टी 10 अंक मजबूत होकर 19,399 पर चला गया। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बाजार में जारी तेजी ने निवेशकों को काफी अच्छा रिटर्न दिया है। बीते 5 दिन में निवेशकों की संपत्ति 7.90 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है। स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 274 अंक उछलकर 65,479.05 अंक के अपने नए शिखर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 467.92 अंक तक चढ़कर 65,672.97 अंक पर पहुंच गया था। शेयर बाजार में पिछले पांच दिनों की तेजी के साथ निवेशकों की संपत्ति 7,90,235.84 करोड़ रुपये बढ़कर रिकॉर्ड 2,98,57,649.38 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। 

शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार मूल्यांकन बढ़ा 

शेयर बाजार में सूचीबद्ध देश की शीर्ष 10 कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह 1.88 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इस दौरान एचडीएफसी बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में सबसे अधिक तेजी हुई। पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 1,739.19 अंक या 2.76 फीसदी उछला। सेंसेक्स शुक्रवार को 803.14 अंक या 1.26 प्रतिशत उछलकर अपने उच्चतम स्तर 64,718.56 पर बंद हुआ। बाजार में आई इस तेजी के चलते शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 1,88,050.82 करोड़ रुपये बढ़ गया। शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन सबसे अधिक रहा। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, इंफोसिस, एचडीएफसी, एसबीआई और भारती एयरटेल रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा