अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग्स के शेयरों में गुरुवार को 7% की बढ़त देखने को मिली। कंपनी के शेयर में गुरुवार को पिछले कुछ हफ्तों में सबसे ज्यादा उछाल आया। यह तेजी जब देखने को मिल रही है जब कंपनी ने एक ऐसे मॉडल का अनावरण किया है जिसके बारे में उसका दावा है कि यह डीपसीक जितना ही अच्छा परफॉर्म करता है, लेकिन इसके लिए उसे डेटा की जरूरत नहीं पड़ती। ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक, चीन का ई-कॉमर्स लीडर साल 2025 में अत्यधिक बेंचमार्क मॉडल के साथ घरेलू AI सेक्टर में सबसे आगे निकल जाएगा। कंपनी ने गुरुवार को QwQ-32B मॉडल को ओपन-सोर्स किया। इस प्लेटफॉर्म ने पिछले वर्जन के मुकाबले काफी बड़ी छलांग लगाई है, जिसमें डीपसीक के R1 द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले लगभग 5% पैरामीटर या डेटा यूनिट का इस्तेमाल किया गया है।
Related Stories
हांगकांग ट्रेडिंग में 7.5% तक की उछाल
लाइवमिंट की खबर के मुताबिक, अलीबाबा के शेयरों में हांगकांग ट्रेडिंग में 7.5% तक की उछाल देखी गई। यह लगभग दो सप्ताह में इसका सबसे बड़ा इंट्रा-डे गेन था। इस साल कंपनी ने अब तक एक मजबूत रिकवरी देखी है। अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग्स इस साल अपने मार्केट कैप में 135 अरब डॉलर जोड़े हैं। खबर के मुताबिक, जैक मा द्वारा स्थापित इस कंपनी में निवेशकों का रुझान बढ़ा है। दरअसल, यह कंपनी सालों से चली आ रही सरकारी कार्रवाई से प्रभावित व्यवसाय को स्थिर कर रही है। एआई में इसकी बढ़ती दक्षता और बीजिंग के सपोर्ट के बढ़ते संकेतों ने इसकी वापसी में मदद की। गुरुवार को खबर लिखे जाने तक अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग्स के शेयर की कीमत 139.30 हॉन्गकॉन्ग डॉलर है।
380 अरब युआन के निवेश करने की बात
रिपोर्ट के मुताबिक, अलीबाबा ने अगले तीन सालों में डेटा सेंटर जैसे एआई बुनियादी ढांचे पर 380 अरब युआन ($52 अरब) से ज्यादा का निवेश करने की बात कही है। यह एक प्रमुख प्रतिबद्धता है जो अलीबाबा की कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में अग्रणी बनने की महत्वाकांक्षाओं को दर्शाती है।