1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में ICICI और HDFC Bank कमाई में बनी चैंपियन, रिलायंस, TCS ने कराया नुकसान

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में ICICI और HDFC Bank कमाई में बनी चैंपियन, रिलायंस, TCS ने कराया नुकसान

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Oct 20, 2024 11:24 am IST,  Updated : Oct 20, 2024 11:25 am IST

सप्ताह के दौरान आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 28,495.14 करोड़ रुपये बढ़कर 8,90,191.38 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 23,579.11 करोड़ रुपये बढ़कर 12,82,848.30 करोड़ रुपये हो गया।

Sensex- India TV Hindi
सेंसेक्स Image Source : FILE

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से चार के बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 81,151.31 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ आईसीआईसीआई बैंक और HDFC Bank को हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 156.61 अंक या 0.19 प्रतिशत नीचे आया। समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। वहीं दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बाजार हैसियत सामूहिक रूप से 76,622.05 करोड़ रुपये घट गई। 

आईसीआईसीआई के मार्केट कैप में बड़ा उछाल

सप्ताह के दौरान आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 28,495.14 करोड़ रुपये बढ़कर 8,90,191.38 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 23,579.11 करोड़ रुपये बढ़कर 12,82,848.30 करोड़ रुपये हो गया। एसबीआई का बाजार मूल्यांकन 17,804.61 करोड़ रुपये बढ़कर 7,31,773.56 करोड़ रुपये पर और भारती एयरटेल का 11,272.45 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 9,71,707.61 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस रुख के उलट इन्फोसिस की बाजार हैसियत 23,314.31 करोड़ रुपये घटकर 7,80,126.10 करोड़ रुपये रह गई। 

एलआईसी ने फिर दिया झटका 

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 16,645.39 करोड़ रुपये घटकर 18,38,721.14 करोड़ रुपये पर आ गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 15,248.85 करोड़ रुपये घटकर 6,38,066.75 करोड़ रुपये पर और टीसीएस का 10,402.01 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 14,91,321.40 करोड़ रुपये पर आ गया। एलआईसी के मूल्यांकन में 8,760.12 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 5,91,418.91 करोड़ रुपये रह गया। आईटीसी की बाजार हैसियत 2,251.37 करोड़ रुपये घटकर 6,08,682.29 करोड़ रुपये रह गई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर कायम 

 शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एसबीआई, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और एलआईसी का स्थान रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा