1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 1 शेयर पर 210 रुपये का बंपर डिविडेंड देगी ये कंपनी, चेक करें रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट

1 शेयर पर 210 रुपये का बंपर डिविडेंड देगी ये कंपनी, चेक करें रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : May 30, 2025 11:47 pm IST,  Updated : May 30, 2025 11:47 pm IST

बजाज ऑटो ने 29 मई की एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि मार्च तिमाही में उनका रेवेन्यू 5.8 प्रतिशत बढ़कर 12,148 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 11,485 करोड़ रुपये था।

bajaj auto, bajaj auto share price, bajaj auto share price history, bajaj auto dividend, bajaj auto - India TV Hindi
वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 2049.3 करोड़ रुपये रहा कंपनी का प्रॉफिट Image Source : INDIA TV

Dividend Stock: वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही खत्म हुए 2 महीने लगभग पूरे हो चुके हैं, लेकिन शेयर बाजार में लिस्ट कंपनियों के नतीजे आने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी बजाज ऑटो ने भी अपने वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। बजाज ऑटो ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में उनका नेट प्रॉफिट 5.9 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2049.3 करोड़ रुपये रहा। बताते चलें कि वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में कंपनी को 1936 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। 

खाते में कब आएंगे डिविडेंड के पैसे

बजाज ऑटो ने 29 मई की एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि मार्च तिमाही में उनका रेवेन्यू 5.8 प्रतिशत बढ़कर 12,148 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 11,485 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बताया कि बोर्ड ने शेयरहोल्डरों के लिए 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 210 रुपये के डिविडेंड को मंजूरी दी है। हालांकि, डिविडेंड के भुगतान पर अंतिम फैसला कंपनी की एजीएम में लिया जाएगा। अगर एजीएम में डिविडेंड के भुगतान को मंजूरी मिल जाती है तो शेयरहोल्डरों के बैंक खाते में 8 अगस्त को या इसके आसपास डिविडेंड के पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

बजाज ऑटो के शेयर की कीमत क्या है

ऑटोमोबाइल कंपनी ने एक अलग फाइलिंग में बताया कि बजाज ऑटो ने 210 रुपये के इस डिविडेंड के लिए शुक्रवार, 20 जून को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है। बताते चलें कि आज शुक्रवार को बजाज ऑटो के शेयर बीएसई पर 264.60 रुपये (2.98%) की बड़ी गिरावट के साथ 8608.70 रुपये के भाव पर बंद हुए। आज कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 8868.10 रुपये के इंट्राडे हाई से लेकर 8584.80 रुपये के इंट्राडे लो तक पहुंचे। बजाज ऑटो के शेयरों का 52 वीक हाई 12,772.15 रुपये और 52 वीक लो 7088.25 रुपये है। बीएसई के मुताबिक, कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 2,40,404.50 करोड़ रुपये है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा