1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 1 शेयर पर 150 रुपये का डिविडेंड देगी ये कंपनी, चेक करें रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट

1 शेयर पर 150 रुपये का डिविडेंड देगी ये कंपनी, चेक करें रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : May 27, 2026 12:52 pm IST,  Updated : May 27, 2026 12:52 pm IST

बजाज ऑटो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 6 मई को हुई मीटिंग में शेयरहोल्डरों के लिए 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 150 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की थी।

dividend, dividend stocks, bajaj auto dividend, bajaj auto dividend record date, bajaj auto dividend- India TV Hindi
डिविडेंड Image Source : INDIA TV

Dividend Stocks: देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी बजाज ऑटो अपने शेयरहोल्डरों को 150 रुपये का बंपर डिविडेंड देने जा रही है। 150 रुपये के इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट काफी करीब आ गई है। इसी महीने 6 तारीख को बजाज ऑटो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में कंपनी के बोर्ड ने शेयरहोल्डरों के लिए डिविडेंड की सिफारिश की थी। हालांकि, बजाज ऑटो की होने वाली एजीएम में शेयरहोल्डरों की मंजूरी मिलने के बाद ही डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा। बजाज ऑटो ने शेयर बाजार एक्सचेंजों को दी जानकारी में बताया कि 150 रुपये के इस डिविडेंड के लिए शुक्रवार, 29 मई को रिकॉर्ड डेट फिक्स की गई है।

डिविडेंड का लाभ पाने के लिए सिर्फ गुरुवार तक का समय

बजाज ऑटो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 6 मई की मीटिंग में शेयरहोल्डरों के लिए 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 150 रुपये (1500 प्रतिशत) के डिविडेंड की सिफारिश की थी। ये डिविडेंड वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दिया जा रहा है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर शुक्रवार, 29 मई को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। बताते चलें कि जिस दिन किसी कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करते हैं, उस दिन खरीदे गए नए शेयरों पर डिविडेंड का लाभ नहीं मिलता है। अगर किसी निवेशक को डिविडेंड का लाभ चाहिए तो उसे रिकॉर्ड डेट से एक दिन पहले ही शेयर खरीदने होते हैं। यानी आपके पास बजाज ऑटो द्वारा दिए जाने वाले डिविडेंड का लाभ पाने के लिए सिर्फ गुरुवार तक का समय है।

खाते में कब आएंगे डिविडेंड के पैसे

बजाज ऑटो के मुताबिक, एजीएम में शेयरहोल्डरों की मंजूरी मिलने के बाद 24 जुलाई या इसके आसपास डिविडेंड के पैसों का भुगतान कर दिया जाएगा। बुधवार को बीएसई पर बजाज ऑटो के शेयरों में अच्छी तेजी देखी जा रही है। आज सुबह 11.57 बजे तक इस ऑटो कंपनी के शेयर 1.88 प्रतिशत (198.80 रुपये) की तेजी के साथ 10,790.00 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। आज कारोबार के दौरान बजाज ऑटो के शेयरों का भाव 10,589.00 रुपये के इंट्राडे लो से लेकर 10,811.85 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच चुका था। इतना ही नहीं, बजाज ऑटो के शेयरों का आज का इंट्राडे हाई, इसका नया 52 वीक हाई भी बन चुका है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा