Friday, February 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. इस सरकारी कंपनी को रक्षा मंत्रालय से मिला 1220 करोड़ का ऑर्डर, खबर आते ही शेयर में मची हलचल

इस सरकारी कंपनी को रक्षा मंत्रालय से मिला 1220 करोड़ का ऑर्डर, खबर आते ही शेयर में मची हलचल

Bharat Electronics share : यह प्रोजेक्ट तटरक्षक बल की परिचालन क्षमताओं को मजबूत करने और समुद्री सुरक्षा को सुदृढ़ करके भारत सरकार के ब्लू इकोनॉमी उद्देश्यों का समर्थन करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम है।

Written By: Pawan Jayaswal
Published : Feb 20, 2025 04:29 pm IST, Updated : Feb 20, 2025 04:29 pm IST
बीईएल- India TV Paisa
Photo:FILE बीईएल

सरकारी डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) ने गुरुवार 20 फरवरी को रक्षा मंत्रालय से ₹1,220 करोड़ का ऑर्डर हासिल किया है। यह ऑर्डर मिलने के बाद कंपनी के शेयर में बढ़त देखने को मिली है। रक्षा मंत्रालय ने भारतीय तटरक्षक बल के लिए 149 सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो की खरीद के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ ₹1220.12 करोड़ का कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को ₹1,220 करोड़ का ऑर्डर मिला

प्रेस रिलीज के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने 20 फरवरी, 2025 को मेसर्स भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, बेंगलुरु के साथ भारतीय तटरक्षक बल के लिए 149 सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो की खरीद के लिए ₹1220.12 करोड़ की कुल लागत पर 'बाय (इंडियन-आईडीडीएम)' श्रेणी के तहत एक कॉन्ट्रेक्ट पर साइन किए हैं। ये अत्याधुनिक रेडियो हाई-स्पीड डेटा और सुरक्षित वॉयस ट्रांसमिशन के माध्यम से सुरक्षित और विश्वसनीय सूचना विनिमय, सहयोग और स्थितिजन्य जागरूकता प्रदान करेंगे। इससे भारतीय तटरक्षक बल को अपने प्राथमिक कर्तव्यों, जिनमें मत्स्य पालन की सुरक्षा, समुद्री पर्यावरण, समुद्री कानून प्रवर्तन और खोज एवं बचाव अभियान शामिल हैं, को और अधिक प्रभावी ढंग से निभाने में मदद मिलेगी। ये रेडियो भारतीय नौसेना के साथ सहयोगात्मक संचालन के लिए संचार में भी सुधार करेंगे।

प्रेस रिलीज के अनुसार, यह प्रोजेक्ट तटरक्षक बल की परिचालन क्षमताओं को मजबूत करने और समुद्री सुरक्षा को सुदृढ़ करके भारत सरकार के ब्लू इकोनॉमी उद्देश्यों का समर्थन करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम है। आत्मनिर्भर भारत पहल के अनुरूप, यह कॉन्ट्रैक्ट एडवांस सैन्य-ग्रेड संचार प्रणालियों के लिए देश की मैन्यूफैक्चरिंग कैपेसिटीज को बढ़ाएगा, रोजगार के अवसर पैदा करेगा और एक्सपर्टीज डेवलपमेंट को बढ़ावा देगा।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर में तेजी

यह खबर सामने आते ही भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर में 3% से अधिक की तेजी देखी गई। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर ने इंट्राडे में ₹250.15 का निचला स्तर छुआ, जबकि इसका इंट्रा-डे हाई ₹260.65 रहा। इस शेयर ने अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का स्टॉक दो साल से अधिक में ₹95 के स्तर से 2.5 गुना से अधिक बढ़ गया है। वहीं, पिछले पांच वर्षों में इसमें 800% की वृद्धि हुई है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement