1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 60,500 के पार निकला

शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 60,500 के पार निकला

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 11, 2022 11:20 am IST,  Updated : Jan 11, 2022 11:23 am IST

एनएसई निफ्टी 28.80 अंक या 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,032.10 पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार में तेजी का...- India TV Hindi
शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी Image Source : INDIA TV

Highlights

  • 60,513 के स्तर के पार पहुंचा शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स
  • 118 अंक से अधिक की तेजी सेंसेक्स और 28 अंकों की तेजी निफ्टी में
  • 13 पैसे चढ़कर 73.92 पर पहुंच गया रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले

मुंबई। वित्तीय और आईटी शेयरों में खरीदारी के चलते बीएसई सेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 118 अंक से अधिक बढ़कर 60,513 के स्तर के पार पहुंच गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक में उतार-चढ़ाव देखा गया। इसी तरह, एनएसई निफ्टी 28.80 अंक या 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,032.10 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में एचडीएफसी, एनटीपीसी, सन फार्मा, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक और टेक महिंद्रा बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 650.98 अंक या 1.09 प्रतिशत बढ़कर 60,395.63 पर, और व्यापक एनएसई निफ्टी 190.60 अंक या 1.07 प्रतिशत चढ़कर 18,003.30 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 124.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे मजबूत

विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने के चलते रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे चढ़कर 73.92 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.94 पर खुला, और फिर तेजी के साथ 73.92 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 13 पैसे की बढ़त को दर्शाता है। रुपया पिछले सत्र में डॉलर के मुकाबले 74.05 पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.

13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.87 पर था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.
40 प्रतिशत बढ़कर 81.19 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा