1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. NPS: पिछले 1 साल में इस पेंशन फंड मैनेजर ने दिया सबसे अधिक 26% रिटर्न, इस तरह खुलवाएं अकाउंट

NPS: पिछले 1 साल में इस पेंशन फंड मैनेजर ने दिया सबसे अधिक 26% रिटर्न, इस तरह खुलवाएं अकाउंट

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jan 05, 2025 06:00 am IST,  Updated : Jan 05, 2025 06:22 am IST

एनपीएस पोर्टफोलियो इक्विटी, सरकारी बॉन्ड्स, कॉर्पोरेट बॉन्ड्स और अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स जैसे विभिन्न एसेट क्लास में इन्वेस्ट करता है।

म्यूचुअल फंड- India TV Hindi
म्यूचुअल फंड Image Source : FILE

नेशनल पेंशन सिस्टम यानी NPS एक रिटायरमेंट सेविंग स्कीम है। यह स्कीम सरकारी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य है और प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए वैकल्पिक है। इस स्कीम में आपको आयकर अधिनियम 1961 के सेक्शन 80CCD(1) और 80CCD (1B) के तहत 2 लाख रुपये तक का टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। 18 साल से लेकर 70 साल की उम्र तक के भारतीय नागरिक या एनआरआई इस स्कीम में भाग ले सकते हैं। 1 मई, 2009 को यह स्कीम शुरू की गई थी। इस योजना का उद्देश्य भारत के नागरिकों को बुढ़ापे के लिए पेंशन और निवेश की सुरक्षा प्रदान करना है। एनपीएस के जरिए ग्राहक सुरक्षित और विनियमित बाजार-आधारित रिटर्न के माध्यम से अपनी रिटायरमेंट प्लानिंग कर सकते हैं। इस स्कीम को पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा कंट्रोल किया जाता है।

किस फंड ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न

एनपीएस पोर्टफोलियो इक्विटी, सरकारी बॉन्ड्स, कॉर्पोरेट बॉन्ड्स और अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स जैसे विभिन्न एसेट क्लास में इन्वेस्ट करता है। आज हम आपको बताएंगे कि पिछले 1 साल में इक्विटी एसेट्स ने कितना रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में सबसे अधिक रिटर्न डीएसपी पेंशन फंड मैनेजर्स ने 26.51 फीसदी दिया है। जबकि सबसे कम रिटर्न एलआईसी पेंशन फंड ने दिया है। इसने 14.94 फीसदी रिटर्न दिया है। इसके अलवा पिछले एक साल में आदित्य बिरला पीएफएम ने 16.31 फीसदी, एक्सिस पीएफएम ने 17.78 फीसदी, आईसीआईसीआई पीएफएम ने 19.73 फीसदी और यूटीआई पीएफएम ने 22.75 फीसदी रिटर्न दिया है।

ऑनलाइन कैसे खुलवाएं NPS अकाउंट

ऑनलाइन एनपीएस अकाउंट खोलने के लिए सबसे पहले आपको सीआरए की वेबसाइट पर जाना होगा। मौजूदा समय में CAMS, KFin Technologies और Protean eGov Technologies तीन सीआरए है। इनकी वेबसाइट पर जाकर आप एनपीएस अकाउंट खोलने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। 

  • स्टेप 1. तीनों में से किसी एक सीआरए की वेबसाइट पर जाए। 
  • स्टेप 2. अब आपको मोबाइल नंबर, पैन और ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी। 
  • स्टेप 3. इसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा। इसे दर्ज करें। 
  • स्टेप 4. इसके बाद आपको PRAN नंबर मोबाइल और ईमेल पर मिल जाएगा।  अब आपका एनपीएस अकाउंट खुल चुका है। अब आप इन्वेस्टमेंट स्टार्ट कर सकते हैं।

ऑफलाइन इस तरह खुलवाएं NPS अकाउंट

एनपीएस अकाउंट ऑफलाइन खोलने के लिए आपको अपने नजदीकी प्वाइंट ऑफ प्रजेंस (PoP) को सर्च करना होगा। ये बैंक, पोस्ट ऑफिस और सरकारी दफ्तर हो सकते हैं। आप पीओपी की लिस्ट पीएफआरडीए की वेबसाइट पर जाकर निकाल सकते हैं। पीओपी के पास जाकर आपको केवाईसी करानी होगी। इसके बाद एनपीएस टियर 1 खाते में 500 रुपये जमा करके अकाउंट खुलवा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा