1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. आ रहा है ईपैक ड्यूरेबल का आईपीओ, कंपनी ने तय किया प्राइस बैंड, जानिए इश्यू से जुड़ी डिटेल

आ रहा है ईपैक ड्यूरेबल का आईपीओ, कंपनी ने तय किया प्राइस बैंड, जानिए इश्यू से जुड़ी डिटेल

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Jan 16, 2024 02:27 pm IST,  Updated : Jan 16, 2024 02:27 pm IST

ईपैक ड्यूरेबल का आईपीओ 19 जनवरी को खुलेगा और 23 जनवरी को बंद होगा। कंपनी ने आईपीओ में प्राइस बैंड 218 से 230 रुपये प्रति शेयर रखा है। कंपनी का शेयर 29 जनवरी को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हो सकता है।

आईपीओ मार्केट- India TV Hindi
आईपीओ मार्केट Image Source : FILE

EPACK Durable IPO : प्राइमरी मार्केट में पैसा लगाने वालों के लिए एक और मौका आ गया है। ईपैक ड्यूरेबल लिमिटेड ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड (EPACK Durable Price Band) तय कर दिया है। कंपनी ने 218 से 230 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। ईपैक ड्यूरेबल का यह आईपीओ शुक्रवार, 19 जनवरी से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल जाएगा। इस इश्यू को मंगलवार, 23 जनवरी तक सब्सक्राइब किया जा सकता है। एकंर निवेशकों के लिए यह आईपीओ गुरुवार को खुलेगा।

35% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए

आईपीओ में फ्लोर प्राइस शेयर की फेस वैल्यू की 21.8 गुना है। वहीं, कैप प्राइस, फैस वैल्यू की 23 गुना है। ईपैक ड्यूरेबल के आईपीओ में एक लॉट 65 शेयरों का है। इस आईपीओ में अधिकतम 50 फीसदी तक हिस्सा योग्य संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व है। वहीं, 15 फीसदी हिस्सा गैर-सस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व है। वहीं, 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व है।

29 जनवरी को लिस्ट हो सकता है शेयर

ईपैक ड्यूरेबल के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट बुधवार, 24 जनवरी को होना है। कंपनी का शेयर 29 जनवरी को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हो सकता है। कंपनी के प्रमोटर अजय डीडी सिंघानिया, संजय सिंघानिया, लक्ष्मी पत बोथरा और बजरंग बोथरा हैं।

क्या करती है कंपनी?

एफ एंड एस रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी वित्त वर्ष 2023 में ओडीएम रूट से निर्मित यूनिट्स (इनडोर + आउटडोर) की संख्या के मामले में भारत में दूसरा सबसे बड़ा रूम एयर कंडीशनर मूल डिजाइन निर्माता (ओडीएम) है।  कंपनी ने आरएचपी में यह जानकारी दी है। यह कंपनी कस्टमर फोकस्ड एंटरप्राइज, है जो निरंतर नवाचार और परिचालन दक्षता को प्राथमिकता देती है। कंपनी की ग्रेटर नोएडा, भिवाड़ी और देहरादून में स्पेशलाइज्ड रिसर्च एवं डेवलपमेंट फैसिलिटीज हैं। ये फैसिलिटीज विभिन्न उपकरणों से सुसज्जित हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा