1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. आज लॉन्च हो रहे हैं 2 नए आईपीओ, 4 शेयरों की होगी लिस्टिंग, जानिए ग्रे मार्केट में कितना दे रहे मुनाफा

आज लॉन्च हो रहे हैं 2 नए आईपीओ, 4 शेयरों की होगी लिस्टिंग, जानिए ग्रे मार्केट में कितना दे रहे मुनाफा

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : May 15, 2024 06:54 am IST,  Updated : May 15, 2024 06:55 am IST

IPO Market Today : आधार हाउसिंग फाइनेंस का शेयर आज स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होने जा रहा है। यह 3000 करोड़ रुपये का मेनबोर्ड आईपीओ 8 से 10 मई के बीच खुला था।

आईपीओ मार्केट- India TV Hindi
आईपीओ मार्केट Image Source : FILE

IPO Market Today : प्राइमरी मार्केट में आज बुधवार को 2 नए आईपीओ लॉन्च होने जा रहे हैं। इनमें एक गो डिजिट जनरल का मेनबोर्ड आईपीओ और दूसरा क्वेस्ट लैबोरेटरीज का एसएमई आईपीओ है। इसके अलावा पहले से खुले 6 अन्य आईपीओ में भी आप पैसा लगा सकते हैं। वहीं, आज चार कंपनियों के शेयर भी स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होने वाले हैं। इनमें टीबीओ टेक आईपीओ,टीजीआईएफ एग्रीबिजनसेज, स्लिकफ्लेक्स पॉलिमर्स और आधार हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ शामिल हैं। आइए जानते हैं कि ग्रे मार्केट में ये शेयर कितने प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।

आज लॉन्च होने वाले IPOs

डिजिट जनरल इंश्योरेंस आईपीओ (Go Digit General IPO)

डिजिट जनरल इंश्योरेंस का 2614.65 करोड़ रुपये का मेनबोर्ड आईपीओ आज 15 मई को खुलने जा रहा है। इस आईपीओ को 17 मई तक सब्सक्राइब किया जा सकता है। शेयरों की लिस्टिंग 23 मई को होगी। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 272 रुपये के अपने इश्यू प्राइस के मुकाबले 47 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा है। इस तरह स्टॉक एक्सचेंजों पर कंपनी के शेयर की लिस्टिंग 17.28 फीसदी के प्रीमियम के साथ 319 रुपये पर हो सकती है।

क्वेस्ट लैबोरेटरीज आईपीओ (Quest Laboratories)

यह 43.16 करोड़ रुपये का एनएसई एसएमई आईपीओ आज 15 मई को खुलेगा। इसे 17 मई तक सब्सक्राइब कर सकते हैं। शेयरों की लिस्टिंग 23 मई को होगी।

इन शेयरों की होगी लिस्टिंग

आधार हाउसिंग फाइनेंस (Aadhar Housing Finance IPO)

आधार हाउसिंग फाइनेंस का शेयर आज स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होने जा रहा है। यह 3000 करोड़ रुपये का मेनबोर्ड आईपीओ 8 से 10 मई के बीच खुला था। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 315 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 15.24 फीसदी या 48 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा है।

सिल्कफ्लेक्स पॉलिमर्स (Silkflex Polymers)

सिल्कफ्लेक्स पॉलिमर्स के शेयर आज 15 मई को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे। यह 18.11 करोड़ रुपये का आईपीओ 7 से 10 मई के बीच खुला था। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 52 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 28.85 फीसदी या 15 रुयपे के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा।

टीजीआईएफ एग्रीबिजनेसेज (TGIF Agribusiness)

टीजीआईएफ एग्रीबिजनेसेज का आईपीओ 8 से 10 मई के बीच खुला था। शेयर आज 15 मई को लिस्ट होगा। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 93 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 75.27 फीसदी या 70 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा।

टीबीओ टेक आईपीओ (TBO Tek IPO)

टीबीओ टेक का 1550.81 करोड़ रुपये आईपीओ 8 से 10 मई को खुला था। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 38.04 फीसदी या 350 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा