Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोना हुआ रिकॉर्ड तोड़ महंगा, चांदी ने भी बनाया कीर्तिमान, MCX पर ये रहा आज का भाव

सोना हुआ रिकॉर्ड तोड़ महंगा, चांदी ने भी बनाया कीर्तिमान, MCX पर ये रहा आज का भाव

Edited By: Sourabha Suman @sourabhasuman Published : Sep 29, 2025 11:48 am IST, Updated : Sep 29, 2025 11:48 am IST

अंतर्राष्ट्रीय बाजार के घटनाक्रम और डॉलर इंडेक्स में गिरावट सोने के भाव को पंख दे दिए। घरेलू स्तर पर फेस्टिवल सीजन होने के बावजूद बढ़ी कीमतों का असर बिक्री पर देखने को मिल रहा है।

दिल्ली में आज सोने की हाजिर कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹11,655 प्रति ग्राम है।- India TV Paisa
Photo:PTI दिल्ली में आज सोने की हाजिर कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹11,655 प्रति ग्राम है।

सोने और चांदी की कीमत ने सोमवार, 29 सितंबर 2025 को फ्रेश सर्वकालिक ऊंचाई को छूकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया। एमसीएक्स की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, एमसीएक्स गोल्ड दिसंबर फ्यूचर्स ₹1,15,590 प्रति 10 ग्राम के अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया सुबह 9:45 बजे के आसपास, यह 0.47% की तेजी के साथ ₹1,15,436 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह, एमसीएक्स सिल्वर दिसंबर फ्यूचर्स ने भी जबरदस्त छलांग लगाते हुए ₹1,43,968 प्रति किलोग्राम का नया उच्चतम स्तर दर्ज किया। इसी समय, यह 1.09% की बढ़त के साथ ₹1,43,433 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

क्यों उछले भाव

कीमती धातुओं में इस रिकॉर्ड तोड़ उछाल के पीछे मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय बाजार के घटनाक्रम और डॉलर इंडेक्स में गिरावट जिम्मेदार हैं। लाइवमिंट की खबर के मुताबिक, डॉलर इंडेक्स में 0.20% से अधिक की गिरावट आई, जिससे अन्य मुद्राओं वाले निवेशकों के लिए सोना खरीदना सस्ता हो गया। डॉलर के कमजोर होने से सोने की मांग में वृद्धि हुई है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं, जिसका मुख्य कारण अमेरिका के फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल ब्याज दरों में और कटौती की बढ़ती उम्मीदें हैं।

देश के महानगरों में सोने का हाजिर भाव आज

  • goodreturns के मुताबिक, दिल्ली में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹11,655 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹10,685 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹8,745 प्रति ग्राम है।
  • 29 सितंबर को मुंबई में सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹11,640 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹10,670 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹8,730 प्रति ग्राम है।
  • सोमवार को कोलकाता में सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹11,640 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹10,670 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹8,730 प्रति ग्राम है।
  • चेन्नई में 29 सितंबर को सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹11,673 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹10,700 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹8,860 प्रति ग्राम है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement