1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. नवरात्रि में गोल्ड-डायमंड और अन्य जूलरी पर धमाकेदार ऑफर! फ्री Gold Coin और कई शानदार बेनिफिट्स

नवरात्रि में गोल्ड-डायमंड और अन्य जूलरी पर धमाकेदार ऑफर! फ्री Gold Coin और कई शानदार बेनिफिट्स

 Edited By: Sourabha Suman
 Published : Sep 22, 2025 11:03 am IST,  Updated : Sep 22, 2025 11:08 am IST

तमाम ब्रांड्स गोल्ड जूलरी पर एक से एक डिस्काउंट ऑफर और ढेर सारे बेनिफिट्स ऑफर कर रहे हैं। डायमंड जूलरी पर भी काफी आकर्षक बेनिफिट्स ऑफर किए जा रहे हैं।

स्टोर पर सोने की जूसरी ट्राई करती एक महिला कस्टमर। - India TV Hindi
स्टोर पर सोने की जूसरी ट्राई करती एक महिला कस्टमर। Image Source : PTI

नवरात्र की शुरुआत के साथ ही फेस्टिवल सीजन का रंग भी चढ़ने लगा है। त्योहार में सोने की जूलरी की शॉपिंग भी काफी अहम होती है। अगर आप भी इस नवरात्र सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यह समय काफी उपयुक्त समय है। तमाम ब्रांड्स गोल्ड जूलरी पर एक से एक डिस्काउंट ऑफर और ढेर सारे बेनिफिट्स ऑफर कर रहे हैं। आपके पास कीमतों में छूट के अलावा, फ्री सोने के सिक्के और मेकिंग चार्ज पर भी छूट पाने का शानदार मौका है। आइए, जानते हैं कहां, कितना और क्या डिस्काउंट और ऑफर मौजूद हैं।

तनिष्क दे रहा ये ऑफर

ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड Tanishq ने नवरात्रि और फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर की घोषणा की है। इस ऑफर के तहत ग्राहक 22 अक्टूबर 2025 तक सोने की जूलरी का ऑर्डर या अग्रिम बुकिंग कर स्थिर सोने की दर का लाभ उठा सकते हैं। इस स्कीम के तहत, ऑर्डर या बुकिंग करने वाले ग्राहकों को बुकिंग की तारीख पर फिक्स्ड गोल्ड रेट और चालान (इनवॉयस) की तारीख पर प्रचलित गोल्ड रेट, इन दोनों में से जो भी दर कम होगी, उसी पर बिलिंग की सुविधा दी जाएगी। यानी, ग्राहक को गोल्ड की कीमत में संभावित बढ़ोतरी का कोई असर नहीं झेलना पड़ेगा। हालांकि इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए, ग्राहक को ऑर्डर के समय कम से कम 25% राशि अग्रिम रूप से जमा करनी होगी। यह स्कीम नए ऑर्डर और अग्रिम बुकिंग दोनों पर लागू है।

indriya दे रहा 35% तक का ऑफ

आदित्य बिड़ला ग्रुप का जूलरी ब्रांड indriya भी फेस्टिवल में शानदार ऑफर कर रहा है। यह ब्रांड सोने और डायमंड की जूलरी पर 35 प्रतिशत तक का ऑफ दे रहा है। इसके अलावा, डबल गोल्ड रेट प्रोटेक्शन ऑफर भी है जिसमें आप 20 प्रतिशत एडवांस देकर गोल्ड रेट को लॉक करा सकते हैं।

पीसी ज्वेलर्स भी दे रहा बढ़िया डिस्काउंट

ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, पीसी ज्वेलर्स ऑनलाइन खरीदारी पर फिलहाल डायमंड की जूलरी खरीदने पर 30 प्रतिशत तक का ऑफ दे रहा है। इसके अलावा, वह सिल्वर डायमंड जूलरी पर 50% फ्लैट ऑफ ऑफर कर रहा है। 

joyalukkas दे रहा ये ऑफर

अगर आप joyalukkas से जूलरी की खरीदारी करते हैं तो किसी भी तरह की जूलरी के मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। यह बेनिफिट 5 अक्टूबर 2025 तक की खरीदारी पर मिलेगा। 

पंजाब ज्वेलर्स दे रहा एक सोने का सिक्का फ्री

देहरादून स्थित पंजाब ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड, नवरात्रि उत्सव ऑफर के तहत 20 ग्राम या उससे ज्यादा के सोने के आभूषण, या ₹1 लाख या उससे ज्यादा मूल्य के हीरे के आभूषणों की हर खरीदारी पर एक सोने का सिक्का फ्री ऑफर कर रहा है। इस ऑफर का फायदा 22 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर 2025 तक उठाया जा सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा