1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Silver Price: सोना चांदी की आ गईं ताजा कीमतें, जानिए 24 कैरेट गोल्ड में कितना हुआ बदलाव

Gold Silver Price: सोना चांदी की आ गईं ताजा कीमतें, जानिए 24 कैरेट गोल्ड में कितना हुआ बदलाव

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 30, 2022 07:05 pm IST,  Updated : May 30, 2022 07:05 pm IST

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,977 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 120 रुपये मजबूत होकर 62,143 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

Gold Silver Price- India TV Hindi
Gold Silver Price Image Source : FILE

Highlights

  • सोना 75 रुपये की तेजी के साथ 51,052 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ
  • चांदी की कीमत भी 120 रुपये मजबूत होकर 62,143 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई
  • पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 62,023 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोना और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। दोनों ही मूल्यवान धातओं की कीमतों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। वैश्विक बाजार में कीमतों में मजबूती से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 75 रुपये की तेजी के साथ 51,052 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,977 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 120 रुपये मजबूत होकर 62,143 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 62,023 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव तेजी के साथ 1,860 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 22.13 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘सोमवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,860 डॉलर प्रति औंस हो गया, जिससे सोने की कीमतों में तेजी आई। अमेरिकी बांड आय में कमी और डॉलर के कमजोर होने से सोने में तेजी जारी रही।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा