1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Price Today: सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन आई तेजी, जानिए क्या है 24 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold Price Today: सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन आई तेजी, जानिए क्या है 24 कैरेट गोल्ड का रेट

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : Dec 20, 2023 02:12 pm IST,  Updated : Dec 20, 2023 02:12 pm IST

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट सोने का रेट 62,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Gold Silver Price- India TV Hindi
Gold Silver Price Image Source : FILE

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में बुधवार को एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का रेट 62,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले ये 62,020 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी का भाव करीब 73,600 रुपये प्रति किलो पर चल रहा है। सोने की कीमतों में पिछले दिनों से तेजी बनी हुई है। 

क्या है 22,20,18 और 14 कैरेट सोने का रेट? 

आईबीजेए के मुताबिक, 22 कैरेट सोने का रेट 60,950 रुपये प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट गोल्ड का भाव 55,580 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 50,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 40,280 रुपये हो गया है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी के रेट में तेजी देखी जा रही है। इंटरनेशनल मार्केट में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 0.10 प्रतिशत बढ़कर 2,054 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 24.87 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों में नरमी के संकेत के बाद सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। सोना और चांदी दोनों ही अपने उच्चतम स्तर के करीब काम कर रहे हैं।  

वायदा बाजार में सोने और चांदी के रेट 

वायदा बाजार में भी सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। वायदा बाजार में 24 कैरेट सोने का 5 फरवरी,2024 का कॉन्ट्रैक्ट 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,545 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। चांदी का 05 मार्च, 2024 कॉन्ट्रैक्ट 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,950 रुपये प्रति किलो के लेवल  पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा