1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने-चांदी के दाम में हो गया ये उलटफेर, 26 सितंबर को जानें क्या चल रहा भाव

सोने-चांदी के दाम में हो गया ये उलटफेर, 26 सितंबर को जानें क्या चल रहा भाव

 Edited By: Sourabha Suman
 Published : Sep 26, 2025 10:46 am IST,  Updated : Sep 26, 2025 10:50 am IST

ग्लोबल मार्केट में सोने की हाजिर कीमत 0.2% गिरकर 3,741.21 डॉलर प्रति औंस रह गई, हालांकि इस सप्ताह अब तक सोने की कीमत में 1.6% की बढ़ोतरी हुई है।

स्टोर पर जूलरी पहनकर ट्राई करती कस्टमर।- India TV Hindi
स्टोर पर जूलरी पहनकर ट्राई करती कस्टमर। Image Source : PTI

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शुक्रवार को सोने में मामूली तेजी देखी जा रही है, जबकि, चांदी की कीमतों में गिरावट के साथ कारोबार होता दिख रहा है। बहुमूल्य धातुओं में यह नरमी मुख्य रूप से अमेरिकी डॉलर की मज़बूती और अंतरराष्ट्रीय बुलियन बाजार में कीमतों में आई नरमी के कारण देखी गई। एमसीएक्स पर सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर दिसंबर डिलीवरी अनुबंध के लिए सोने का भाव बीते सत्र के मुकाबले 0.05% की मामूली तेजी के साथ 1,13,927 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। हालांकि, चांदी इसी समय 0.23% की गिरावट के साथ 1,36,742 रुपये प्रतिकिलो पर आ गई। 

ब्याज दर में कटौती पर संशय

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में नरमी बनी रही। इसकी मुख्य वजह अमेरिका से आए मजबूत आर्थिक आंकड़े हैं, जिसने अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा संभावित ब्याज दर कटौती की उम्मीदों को कमजोर कर दिया है। इससे अमेरिकी डॉलर को बल मिला, जिसके चलते सोने की मांग कमजोर हुई।


ग्लोबल मार्केट में सोने की हाजिर कीमत 0.2% गिरकर 3,741.21 डॉलर प्रति औंस रह गई, हालांकि इस सप्ताह अब तक सोने की कीमत में 1.6% की बढ़ोतरी हुई है। दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 3,771.30 डॉलर पर अपरिवर्तित रहा। हाजिर चांदी 0.6% गिरकर 44.96 डॉलर प्रति औंस रह गई।

चार महानगरों में सोने का हाजिर भाव आज

  • दिल्ली में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹11,503 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹10,545 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹8,631 प्रति ग्राम है।
  • आज मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹11,488 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹10,530 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹8,616 प्रति ग्राम है।
  • कोलकाता में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹11,488 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹10,530 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹8,616 प्रति ग्राम है।
  • चेन्नई में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹11,509 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹10,550 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹8,740 प्रति ग्राम है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा