सोने की कीमत में बुधवार को मामूली बढ़त देखने को मिली। वहीं, चांदी फिर से एक लाख रुपये प्रति किलो के पार चला गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली कीमती धातु 60 रुपये बढ़कर 88,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मंगलवार को यह 88,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 60 रुपये बढ़कर 88,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पीटीआई की खबर के मुताबिक, चांदी की कीमत 1,300 रुपये बढ़कर करीब तीन सप्ताह के उच्च स्तर 1,00,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बीते सत्र में चांदी की कीमत 98,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
Related Stories
सोने के वायदा भाव में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के चलते सटोरियों द्वारा ताजा सौदे करने से बुधवार को वायदा कारोबार में सोने के भाव 35 रुपये बढ़कर 86,187 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स में अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध 35 रुपये या 0. 04 प्रतिशत बढ़कर 86,187 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए, जिसमें 14,487 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों द्वारा ताजा सौदे करने से सोने के भाव में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने के वायदा भाव 0. 14 प्रतिशत घटकर 2,911. 90 डॉलर प्रति औंस रह गए।
चांदी वायदा 174 रुपये बढ़ा
प्रतिभागियों द्वारा अपने दांव बढ़ाने से बुधवार को चांदी की कीमत 174 रुपये बढ़कर 98,306 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई डिलीवरी के लिए चांदी अनुबंध 174 रुपये या 0. 18 प्रतिशत बढ़कर 98,306 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया, जिसमें 20,731 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों द्वारा ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 0. 54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 32. 76 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी
खबर के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 2,915.73 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। अप्रैल डिलीवरी के लिए कॉमेक्स वायदा 2,921.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इस बीच, एशियाई बाजार में चांदी की हाजिर कीमतें 0.25 प्रतिशत बढ़कर 33.03 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गईं।