1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today : सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट, जानिए क्या रह गए हैं भाव

Gold Rate Today : सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट, जानिए क्या रह गए हैं भाव

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jan 08, 2024 10:30 am IST,  Updated : Jan 08, 2024 10:30 am IST

Sone Chandi ka Bhav : शुरुआती कारोबार में सोना वायदा 0.32 फीसदी या 199 रुपये की गिरावट के साथ 62,358 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी 0.45 फीसदी या 328 रुपये की गिरावट के साथ 72,259 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

सोने चांदी का भाव- India TV Hindi
सोने चांदी का भाव Image Source : FILE

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में सोने की घरेलू वायदा कीमतों (Gold Price Today) में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा है। सोमवार सुबह 5 फरवरी 2024 की डिलीवरी वाला सोना 0.32 फीसदी या 199 रुपये की गिरावट के साथ 62,358 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वैश्विक स्तर की बात करें, तो शुरुआती कारोबार में सोने का वायदा और हाजिर दोनों भाव गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे।

चांदी में भी आई गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों (Silver Price Today) में भी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह 5 मार्च 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 0.45 फीसदी या 328 रुपये की गिरावट के साथ 72,259 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

सोने का वैश्विक भाव

वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोमवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 0.34 फीसदी या 6.90 डॉलर की गिरावट के साथ 2042.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.44 फीसदी या 9.10 डॉलर की गिरावट के साथ 2036.35 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में भी सोमवार सुबह गिरावट देखने को मिली। चांदी का वैश्विक वायदा भाव सोमवार सुबह 0.39 फीसदी या 0.09 डॉलर की गिरावट के साथ 23.23 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.61 फीसदी या 0.14 डॉलर की गिरावट के साथ 23.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा