1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. IPO में निवेश का मिलने जा रहा सुनहरा मौका, इस कंपनी का आईपीओ निवेशकों के लिए 13 दिसंबर को खुलेगा

IPO में निवेश का मिलने जा रहा सुनहरा मौका, इस कंपनी का आईपीओ निवेशकों के लिए 13 दिसंबर को खुलेगा

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Dec 08, 2023 12:54 pm IST,  Updated : Dec 08, 2023 02:58 pm IST

अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस कंपनी इंडिया शेल्टर फाइनेंस अपना 1,200 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लेकर आ रही है। रिटेल निवेशकों के लिए आईपीओ 13-15 दिसंबर तक निवेश के लिए खुलेगा और एंकर निवेशक 12 दिसंबर से पैसा लगा पाएंगे।

IPO- India TV Hindi
आईपीओ Image Source : FILE

हाल के दिनों में कई कंपनियों के आईपीओ ने निवेशकों की बंपर कमाई कराई है। एक बार फिर निवेशकों के पास आईपीओ में निवेश का सुनहरा मौका मिलने जा रहा है। आपको बता दूं कि आवास वित्त कंपनी इंडिया शेल्टर फाइनेंस अपना आईपीओ लेकर आ रही है। कंपनी का 1,200 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 13 दिसंबर को खुलेगा। कंपनी ने इसके लिए मूल्य दायरा 469-493 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी का आईपीओ 15 दिसंबर को बंद होगा। 

एंकर निवेश 12 दिसंबर को बोली लगा सकेंगे 

एंकर (बड़े) निवेशक 12 दिसंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। आईपीओ में 800 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जबकि 400 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। कंपनी ने बताया कि निर्गम के लिए रखे गए आधे शेयर पात्र संस्थागत खरीदारों(क्यूआईबी), 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों और शेष 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों के आरक्षित हैं। निवेशक न्यूनतम 30 इक्विटी शेयरों और इसके बाद इसी के गुणक में बोली लगा सकते हैं। 

ग्रे मार्केट में क्या है आईपीओ का भाव 

  • मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, इंडिया शेल्टर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयरों का अभी तक ग्रे मार्केट में कारोबार नहीं हुआ है।
  • इंडिया शेल्टर फाइनेंस आईपीओ आवंटन तिथि: चूंकि टी+3 लिस्टिंग नियम 1 दिसंबर 2023 से अनिवार्य हो गया है, शेयर आवंटन 18 दिसंबर 2023 को होने की संभावना है।
  • इंडिया शेल्टर फाइनेंस आईपीओ लिस्टिंग: निर्गम बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होगा। 

क्या बिजनेस करती है कंपनी 

इंडिया शेल्टर फाइनेंस आईपीओ लिस्टिंग की तारीख: अनिवार्य टी+3 लिस्टिंग के मद्देनजर, सार्वजनिक निर्गम 20 दिसंबर 2023 को द्वितीयक बाजार में आने की संभावना है। आपको बता दें कि 1998 में स्थापित, इंडिया शेल्टर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड हाउसिंग फाइनेंस के बिजनेस में है। कंपनी घर के निर्माण, विस्तार, नवीकरण और नए घरों या भूखंडों की खरीद के लिए लोन देती है। एनबीएफसी संपत्ति पर ऋण (एलएपी) भी प्रदान करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा