1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार निवेशकों के लिए आई राहत की खबर, बड़ी गिरावट के बाद आज लौटेगी तेजी, मिले ये संकेत

शेयर बाजार निवेशकों के लिए आई राहत की खबर, बड़ी गिरावट के बाद आज लौटेगी तेजी, मिले ये संकेत

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Apr 08, 2025 07:07 am IST,  Updated : Apr 08, 2025 07:07 am IST

पिछले बुधवार को देर रात अमेरिका में सभी आयातों पर टैरिफ लगाने की ट्रंप की घोषणा के बाद से वॉल स्ट्रीट में उथल-पुथल मची हुई है।

Share Market- India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : FILE

शेयर बाजार निवेशकों के लिए कल की बड़ी गिरावट के बाद आज राहत के संकेत मिल रहे हैं। आज बाजार में बड़ी गिरावट की आशंका नहीं है। SGX या GIFT NIFTY से जो संकेत मिल रहे हैं, उससे बाजार में आज अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। दरअसल, एसजीएक्स निफ्टी जो भारतीय इक्विटी सूचकांक, सेंसेक्स और निफ्टी 50 के शुरुआती संकेतक हैं, मंगलवार 8 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में 321.5 अंक या 1.44% उछलकर कारोबार कर रहा है। यह इशारा कर रहा है कि आज भारतीय बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। आपको बता दें कि कल शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 4000 अंक लुढ़कर खुलने के बाद कारोबार के आखिर में 2,226.79 अंकों की भारी गिरावट के साथ 73,1367.90 के लेवल पर बंद हुआ था। इसी तरह, निफ्टी भी 742.85 अंक की गिरावट के साथ 22,161.60 के लेवल पर बंद हुआ था। 

अमेरिकी बाजार में भी बड़ी गिरावट नहीं 

शुक्रवार को बड़ी गिरावट के बाद अमेरिकी बाजार सोमवार को लाल निशान में जरूर बंद हुए लेकिन बड़ी गिरावट नहीं आई। सोमवार को, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 349.26 अंक या 0.91% गिरकर 37,965.60 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 11.83 अंक या 0.23% गिरकर 5,062.25 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में मामूली बढ़त देखी गई, जो 15.48 अंक या 0.10% बढ़कर 15,603.26 पर पहुंच गया। इससे यह संकेत मिल रहे हैं कि बाजार में पेनिक कम हुआ है। 

ट्रेड वॉर गहराने का खतरा

हालांकि, ऐस नहीं है कि दुनियाभर के बाजारों के लिए सबकुछ ठीक हो गया है। ट्रेड वॉर का संकट बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि वे चीन पर टैरिफ और बढ़ा सकते हैं। पिछले बुधवार को देर रात अमेरिका में सभी आयातों पर टैरिफ लगाने की ट्रंप की घोषणा के बाद से वॉल स्ट्रीट में उथल-पुथल मची हुई है। कई प्रमुख देशों पर बहुत अधिक शुल्क लगाने के उनके कदम ने वैश्विक व्यापार और अर्थव्यवस्था पर संभावित दीर्घकालिक प्रभावों के बारे में निवेशकों के बीच चिंता पैदा कर दी है। इससे दुनियाभर के बाजारों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। दुनिया में महंगाई बढ़ने और मंदी का खतरा बढ़ गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा