1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, सेंसेक्स 1000 अंक टूटने के बाद 520 अंक गिरकर बंद, इन्फोसिस के निवेशकों के इतने हजार करोड़ डूबे

शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, सेंसेक्स 1000 अंक टूटने के बाद 520 अंक गिरकर बंद, इन्फोसिस के निवेशकों के इतने हजार करोड़ डूबे

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Apr 17, 2023 03:40 pm IST,  Updated : Apr 17, 2023 03:40 pm IST

आज शेयर बाजार का मूड इन्फोसिस ने खराब किया। खराब तिमाही परिणाम आने से इन्फोसिस का शेयर 15 फीसदी तक टूट गया। इसके चलते निवेशकों को करीब 58 हजार करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

शेयर बाजार - India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : FILE

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में भयंकर उथल-पुथल देखने को मिला। लाल निशान में खुलने के बाद शेयर बाजार में बिवकाली बढ़ने से एक समय सेंसेक्स 1000 अंक तक टूट गया। हालांकि, बाद में अच्छी रिकवरी लौटी, जिससे गिरवाट में कमी। इसके चलते बीएइसी सेंसेक्स 520.25 अंक लुढ़ककर 59,910.75 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 121.15 अंक टूटकर 17,706.85 अंक पर बंद हुआ। आज शेयर बाजार का मूड इन्फोसिस ने खराब किया। खराब तिमाही परिणाम आने से इन्फोसिस का शेयर 15 फीसदी तक टूट गया। इसके चलते निवेशकों को करीब 58 हजार करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। दरअसल, जब आज बाजार खुला था तो इन्फोसिस का मार्केट कैप 5,81,280 करोड़ रुपये था जो बाजार बंद होने पर 5,22,718 करोड़ रुपये रह गया। इस तरह निवेशकों को एक दिन में 58 हजार करोड़ रुपये का नुकसान उठान पड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा