1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. HDFC और ICICI बैंक के निवेशकों की हुई चांदी, SBI, रिलायंस और टीसीएस ने कराया नुकसान

HDFC और ICICI बैंक के निवेशकों की हुई चांदी, SBI, रिलायंस और टीसीएस ने कराया नुकसान

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Jun 23, 2024 12:08 pm IST,  Updated : Jun 23, 2024 12:08 pm IST

आईटीसी का मूल्यांकन 14,357.43 करोड़ रुपये घटकर 5,23,858.91 करोड़ रुपये पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 8,904.95 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,73,617.46 करोड़ रुपये रह गया।

ICICI Bank- India TV Hindi
आईसीआईसीआई बैंक Image Source : PTI/FILE

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से तीन के बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,06,125.98 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक फायदा हुआ। बीते सप्ताह जहां एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में उछाल आया, वहीं दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। इन कंपनियों की बाजार हैसियत सामूहिक रूप से 1,01,769.1 करोड़ रुपये घट गई। 

एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 52,091 करोड़ बढ़ा 

समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 52,091.56 करोड़ रुपये बढ़कर 12,67,056.69 करोड़ रुपये हो गया। आईसीआईसीआई बैंक ने सप्ताह के दौरान 36,118.99 करोड़ रुपये जोड़े जिससे इसका मूल्यांकन 8,13,914.89 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 17,915.43 करोड़ रुपये बढ़कर 6,35,945.80 करोड़ रुपये हो गई। इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 32,271.31 करोड़ रुपये घटकर 19,66,686.57 करोड़ रुपये रह गया। एलआईसी के बाजार पूंजीकरण में 27,260.74 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और यह 6,47,616.51 करोड़ रुपये पर आ गया। 

इन कंपनियों ने भी दिया झटका 

आईटीसी का मूल्यांकन 14,357.43 करोड़ रुपये घटकर 5,23,858.91 करोड़ रुपये पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 8,904.95 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,73,617.46 करोड़ रुपये रह गया। टीसीएस की बाजार हैसियत 8,321.6 करोड़ रुपये घटकर 13,78,111.45 करोड़ रुपये रह गई। भारती एयरटेल के मूल्यांकन में 7,261.72 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 8,04,262.65 करोड़ रुपये रह गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 3,391.35 करोड़ रुपये घटकर 7,46,454.54 करोड़ रुपये पर आ गया। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम 

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, एलआईसी, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 217.13 अंक या 0.28 प्रतिशत चढ़ गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा